10 करोड़ से ज्यादा के घाटे से नाराज हैं स्टीव स्मिथ, हट सकते है IPL 2021 से

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (19:59 IST)
जनवरी माह में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के सत्र के लिए अपने पिछले कप्तान और स्टार बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया था और संजू सैमसन को नया कप्तान बनाया था।

राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी थी। स्मिथ का पिछले सत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था और स्मिथ ने अपनी कप्तानी में निराश भी किया था। साल 2018 में राजस्थान ने उनको 12.5 करोड़ में रीटेन किया था लेकिन फ्रैंचाइजी का मन उनके खराब प्रदर्शन से उब गया था।
 
हाल ही में संपन्न हुई आईपीएल नीलामी में स्टीव स्मिथ का नाम ग्लेन मैक्सवेल, जैसन रॉय समते सर्वाधिक बेस प्राइस की लिस्ट में शुमार था। उनका नाम भी नीलामी के शुरुआत में आ गया था। स्टीव को लगा कई फ्रैंचाइजी उनको लेना चाहेंगी। 
 
लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर बोली लगाई और बोली वहीं रुक गई। 2 करोड़ 20 लाख में स्टीव स्मिथ जैसा बड़ा नाम दिल्ली की झोली में गिर गया। ब्रेक के दौरान दिल्ली के सहायक कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि यह दिल्ली का एक चतुर निर्णय था। 
 
दिल्ली कैपिटल्स तो खुश हो गई लेकिन स्टीव स्मिथ को यह नहीं भाया होगा। कहां 3 साल पहले 12,5 करोड़ की रकम और कहां 2.20 करोड़। इस ही वाक्ये पर पूर्व ऑस्ट्लियन ऑलराउंडर  माइकल क्लार्क ने एक बात कही है।
 
क्लार्क का कहना है कि स्टीव स्मिथ 2.20 करोड़ की राशि से नाखुश होकर आईपीएल 2021 से अपना पल्ला झाड़ सकते हैं। वह चोट का बहाना कर के अपनी फ्रैंचाइजी में ना खेलने का मन बना सकते हैं। यह क्लार्क का मानना है स्मिथ ने अगर ऐसा किया तो आगे आईपीएल फ्रैंचाइजी नीलामियों में उनसे दूरी बना सकती हैं। 
 
गौरतलब है कि पूर्व राजस्थान रॉयल्स कप्तान स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2020 में 14 मैचों में 25 की औसत से सिर्फ 311 रन बनाए थे। इसका असर कप्तानी पर भी देखा गया था और राजस्थान अंक तालिका में सबसे नीचे की टीम रही थी। (वेबदुनिया डेस्क)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More