Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'पति, पत्नी और वो' के चक्कर में स्टार क्रिकेटर Michael Clarke को 2.85 अरब रुपए में पड़ा तलाक

हमें फॉलो करें 'पति, पत्नी और वो' के चक्कर में स्टार क्रिकेटर Michael Clarke को 2.85 अरब रुपए में पड़ा तलाक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (17:10 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर और विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे माइकल क्लार्क (Michael Clarke) के लिए 'पति, पत्नी और वो' का चक्कर भारी पड़ा। आशिकी के चक्कर में उन्होंने 7 साल के वैवाहिक जीवन को राजी मर्जी के साथ एक झटके में खत्म कर डाला। माइकल क्लार्क और पत्नी काइली बोल्डी (Kyly Boldy) तलाक पर राजी हो गए हैं, जिसके लिए क्लार्क को 2 अरब 85 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुआवजा देना पड़ेगा।
 
माइकल क्लार्क और काइली का विवाह मई 2012 में हुआ था। बाद में इस दम्पति के आंगन में फूल सी परी आ गई, जिसका नाम केलसे ली रखा गया। पति-पत्नी और बेटी यानी तीन सदस्यों का ये परिवार बहुत खुश था लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरा, क्लार्क की जिंदगी में एक नई लड़की आ गई और ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार क्रिकेटर उसी का होकर रह गया।
 
अपने पापा के फैसले से सबसे ज्यादा आहत 4 साल की केलसे ली हुई है। असल में तीसरी औरत के आने से घर में कलह होनी शुरु हो गई थी। इसके बाद क्लार्क और कैले ने समझदारी दिखाई और तय किया कि कुछ वक्त वे दोनों अलग-अलग रहकर देखते हैं। दोनों पति-अलग होने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि आगे की जिंदगी उनकी साथ-साथ नहीं बीत सकती, बेहतर है कि अपने रास्ते अलग कर लें।
webdunia
बुधवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया कि हम आपसी सहमति से दोनों अलग हो रहे हैं। मैं पिता होने के नाते अपनी जिम्मेदारी समझता हूं। तलाक के बदले 40 मिलियन डॉलर (ऑस्ट्रेलियाई) के हर्जाने को स्वीकार करता हूं। यह रकम भारतीय मुद्रा में 2 अरब 85 करोड़ 65 लाख 62 हजार रुपए बनती है।
 
क्लार्क और काइली ने ‘द ऑस्ट्रेलियन’ अखबार को संयुक्त बयान में कहा, ‘कुछ समय तक अलग रहने के बाद हमने आपसी सहमति के बाद अलग होने का मुश्किल फैसला किया।’ उन्होंने कहा, ‘हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं इसलिये आपसी सहमति से इस फैसले पर पहुंचे जो हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ है जबकि हम दोनों अपनी बेटी का पालन पोषण करेंगे।’
webdunia
दोनों की उम्र 38 वर्ष है और मई 2012 में दोनों की शादी हुई थी। 2015 में इस क्रिकेटर के संन्यास की घोषणा के बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ। इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्लार्क ने संकेत दिया कि वह इस साल ‘बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट शो’ में पूर्व महान रग्बी लीग खिलाड़ी लॉरी डेली के साथ नए सह-मेजबान बनने की तैयारी कर रहे हैं।
 
क्लार्क और काइली पिछले 5 महीनों से अलग रह रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान घर छोड़ने के बाद बूंडी बीच अपार्टमेंट में जबकि काइली उसी घर में रह रही थीं। क्लार्क ने 2004 से 2015 के बीच 115 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 49.10 के औसत से 8643 रन जुटाए थे, जिसमें 28 शतक शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया को 2015 विश्व कप खिताब दिलाने वाले क्लार्क ने 245 वनडे में 7981 रन बनाए। Photo courtesy: twitter

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में नजरें Team India की सलामी जोड़ी पर