Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 (16:50 IST)
Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 (16:54 IST)
AUSvsBAN ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया गई बांग्लादेश के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच औसत से बेहतर रहा। बांग्लादेश जो अभी जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच हारकर आ रही है। उस टीम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के सामने बल्ले और गेंद से कुछ चुनौती पेश की।
डारविन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम नियमति अंतराल पर विकेट गंवाती रही। एक समय बांग्लादेश के 6 विकेट 110 रनों पर गिर गए थे। लेकिन इसके बाद ऑलराउंडर मेहंदी हसन मिराज ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ छोटी छोटी साझेदारी कर स्कोर को 263 रनों तक पहुंचाया।
मेहंदी हसन मिराज ने 141 गेंदों में नाबाद 109 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। मिराज के अलावा किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज ने 50 रन भी नहीँ बनाए। उनके बाद कप्तान शांटो ही रहे जिन्होंने 37 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की पारी 75.5 ओवर्स में 263 रनों पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण अनुभवहीन था। फिर भी ऐसे शतक को मिराज लंबे समय तक याद रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कॉरी रोकीचोली को सर्वाधिक 6 विकेट मिले। अन्य गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।
बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी ठीक नहीं रही। टीम ने सिर्फ 1 रन पर अने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवा दिए। सैम कॉन्सटास एक और कैंबेल केलावे 0 पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान कुर्टिस पैटरसन और जोश फिलिप के बीच नाबाद 50 रनों की साझेदारी हुई। अभी ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश से 212 रन पीछे है।
About Writer
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें