Hanuman Chalisa

टी-20 पर भारी है टेस्ट क्रिकेट, एमसीसी के सर्वे में बना 86 प्रतिशत प्रशंसकों की पसंद

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2019 (23:10 IST)
बेंगलुरु। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने शनिवार को घोषणा की कि 86 प्रतिशत खेलप्रेमी सीमित ओवर की तुलना में टेस्ट क्रिकेट को देखना पसंद करते हैं।
 
एमसीसी ने 'एमसीसी टेस्ट क्रिकेट सर्वे' कराया जिसमें 100 देशों के करीब 13,000 प्रशंसकों ने हिस्सा लिया जिसमें पाया गया कि प्रतिभागियों में से औसतन 86 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे खेल के 5 दिवसीय प्रारूप को देखने को तरजीह देंगे जिसके बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टी-20 का नंबर आता है।
 
एमसीसी ने विज्ञप्ति में कहा कि यह शानदार है कि टेस्ट क्रिकेट प्रशंसकों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। एमसीसी टेस्ट क्रिकेट सर्वे अब भी टेस्ट क्रिकेट को शीर्ष क्रिकेट मानता है और यह उनका पसंदीदा प्रारूप है जिसे वे देखना चाहते हैं। पिछले साल भी आईसीसी ने एक और सर्वे कराया था जिसमें (19,000 प्रतिभागियों में से) करीब 70 प्रतिशत ने टेस्ट क्रिकेट का समर्थन किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख