Publish Date: Thu, 10 Oct 2019 (17:33 IST)
Updated Date: Thu, 10 Oct 2019 (17:38 IST)
पुणे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 273 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली (63) और अजिंक्य रहाणे (18) रन बनाकर नाबाद है।
मयंक ने बेहद शानदार पारी खेलते हुए 185 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के की मदद से 105 रन बनाए। मयंक ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के जल्द ही आउट होने के बाद अपनी जिम्मेदारी समझते हुए भारतीय पारी को चेतेश्वर पुजारा के साथ आगे बढ़ाया और 138 रन की बड़ी साझेदारी की।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में हुए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी उन्होंने दोहरा शतक लगाया था और 215 रनों का योगदान दिया था।
मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बराबरी भी कर ली जिन्होंने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट मैच में शतक जड़ा था।