Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माही का नया अवतार, अब IPL 2022 से पहले CSK के कप्तान बने निशानेबाज (PIC)

हमें फॉलो करें माही का नया अवतार, अब IPL 2022 से पहले CSK के कप्तान बने निशानेबाज (PIC)
, मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (18:34 IST)
महेंद्र सिंह धोनी अपने अलग अलग अंदाज, लुक और हॉबी के लिए अभी तक मशहूर हैं। आईपीएल गत विजेता  चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल2022 शुरु होने से पहले निशानेबाजी करते हुए पाए गए।

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपने होमटाउन रांची में है। इस दौरान रांची के जेएससीए स्टेडियम में शूटिंग रेंज पर पहुंचकर उन्होंने जमकर निशाना साधा। वैसे माही अपने निशाने के लिए खासे जाने जाते हैं। उन्होंने डायरेक्ट हिट करके कई बल्लेबाजों को रनआउट किया है। हालांकि निशानेबाजी में वह कितने सफल हुए यह तो वह और उनके दोस्त ही जान पाएंगे।

शूटिंग रेंज में माही के साथ उनके टेनिस पार्टनर सुमित भी दिख रहे थे। वैसे महेंद्र सिंह धोनी अगर निशाने बाजी के बारे में गंभीर है तो भारत के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती है। क्योंकि निशानेबाजों ने टोक्यो ओलंपिक में काफी निराश किया था और माही जिस क्षेत्र में जाते हैं उसमें सफलता ही हासिल करते हैं।
अथर्व' का फर्स्ट लुक में दिखे थे सुपरहीरो के तौर पर

धोनी ने हाल ही में ग्राफिक नॉवल अथर्व का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप के जरिए रिलीज किया था।फर्स्ट लुक में धोनी सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे थे। फर्स्ट लुक वीडियो क्लिप में धोनी का एनिमेटेड चरित्र एक युद्ध के मैदान में दानव जैसी एक सेना के खिलाफ लड़ता नजर आ रहा था।धोनी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।
webdunia

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया रीटेन

आईपीएल 2021 की विजेता फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से टूर्नामेंट के 2022 संस्करण के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित रवींद्र जडेजा मोईन अली और रुतुराज गायकवाड़ को टीम में रिटेन किया गया।


सीएसके धोनी को रिटेन करने का मन पहले ही बना चुका था। इसकी पूरी उम्मीद है कि शायद यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो, इससे पहले धोनी कह भी चुके हैं कि वह चेन्नई के मैदान से ही फ्रैंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का बल्ले से प्रदर्शन खास ना रहा हो लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से चेन्नई को फाइनल तक पहुंचाया और एक मैच में जीत भी दिलवाई। यही कारण है कि बल्ले से सिर्फ 16 मैचों में सिर्फ 16 की औसत से 114 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुरा समय क्या ना कराए, इन जूनियर्स की कप्तानी में रणजी खेलेंगे पुराने