मास्टरकार्ड और महेंद्र सिंह धोनी ने मिलाया हाथ

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (21:39 IST)
नई दिल्ली। भारत को कम नकदी वाला देश बनाने के 'मास्टरकार्ड' के निरंतर प्रयासों के साथ अब प्रसिद्धक्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी जुड़ गए हैं। 
 
          
इस भागीदारी के तहत धोनी मास्टरकार्ड के साथ मिलकर कैश-टू-डिजिटल अभि‍यान के जरिए डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। इस अभि‍यान का उद्देश्य सुविधा, व्यापक स्वीकृति और डेबिट कार्ड के बचाव और सुरक्षा के बारे में उपभोक्ताओं और व्यापारियों को शिक्षित करना है। 
        
मास्टरकार्ड के साथ अपनी भागीदारी पर धोनी ने कहा, एक छोटे से शहर रांची का निवासी होने पर मुझे गर्व है और मैंने पूरी दुनिया घूमी है इसलिए मैं बेहतर एवं सुरक्षित भुगतान के महत्व को समझता हूं, जो आज की डिजिटल अर्थव्यवस्था में जीने, काम करने और खेलने के लिए आत्मविश्वास पैदा करती है। मैं भारत सरकार के एक डिजिटली सशक्त, जुड़े हुए और समझदार समाज निर्माण के लक्ष्य को समर्थन देने के लिए मास्टरकार्ड के साथ जुड़कर काफी उत्साहित हूं।
       
इस घोषणा पर मास्टरकार्ड के डिवीजन प्रेसिडेंट, साउथ एशिया, पोरुश सिंह ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी के रूप में मास्टरकार्ड ने इरफान खान के अलावा एक नया भागीदार पाया है। यह गठबंधन डिजिटल भुगतान को अंतिम छोर तक पहुंचाने के मास्टडरकार्ड की प्रतिबद्धता को उजागर करता है और धोनी एक प्रगतिशील और अभिनव भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। धोनी का प्रभाव उन लोगों के बीच व्यवहारिक बदलाव लाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा, जो अभी भी नकदी को प्राथमिकता देते हैं या डिजिटल लेनदेन के बारे में कुछ गलत धारणाएं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More