क्रिकेट से दूर हैं धोनी, इन खेलों में कर रहे हैं दमदार प्रदर्शन

Webdunia
रविवार, 29 सितम्बर 2019 (10:47 IST)
रांची। 2019 के विश्व सेमीफाइनल में हार के बाद से ही भारत के दिग्गज बल्लेबाज-विकेटकीपर महेन्द्रसिंह धोनी क्रिकेट से दूर हैं। हार के बाद से ही वे वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम से बाहर रहे हैं। अब उनके जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें व चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच उनका झुकाव बाइक राइडिंग, गोल्फ और बिलियर्ड्स जैसे खेलों की ओर देखा जा रहा है।
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी के बाद सबसे लोकप्रिय हैं एमएस धोनी, जानिए इस सूची में कौन किस नंबर पर
लेकिन धोनी इन सभी से दूर फिलहाल अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं और वे क्रिकेट के अलावा कई अन्य खेलों में भी हाथ आजमा रहे हैं। बाइक राइड व गोल्फ में अपना दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं व बिलियर्ड्स भी खेल रहे हैं।
ALSO READ: Team India के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गली क्रिकेट के व्दारा अपने स्कूल के दिनों का याद किया
झारखंड स्टेट ‌क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) ने धोनी को बहरागोडा के विधायक कुणाल सारंगी के साथ बिलियर्ड्स खेलते देखा। टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान वे टेरिटोरियल आर्मी के साथ ट्रेनिंग पर चले गए थे। भारत आई दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी वे इंडियन टीम का हिस्सा नहीं थे।
 
‌दिसंबर तक मैदान में वापसी की संभावना : धोनी बांग्‍लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसा ही नजर आ रहा है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर में होने वाली वनडे सीरीज से वापसी करेंगे।
ALSO READ: महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर छिड़ी बहस, बांग्लादेश दौरे पर भी नहीं जाएंगे
पिच क्यूरेटर बासु दा से मिले : धोनी, जेसीए बोर्ड के सबसे पुराने पिच क्यूरेटर में से एक बासु दा से भी मिले। इस दौरान फोटो सेशन में विधायक कुणाल सारंगी भी मौजूद थे। ट्विटर अकाउंट पर इन तस्वीरों को सारंगी ने शेयर किया। उन्हें टेनिस खेलते हुए भी देखा गया। उन्होंने कुछ समय पूर्व अमेरिकन क्लब की ओर से पहला गोल्फ टूर्नामेंट भी खेला था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More