Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MS धोनी और सलमान खान उम्र के इस पड़ाव पर कर रहे यह 3 गलतियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें salman MS Dhoni

WD Sports Desk

, मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (18:00 IST)
You either die as a Hero or live enough to be known as a Villan यह अंग्रेजी कहावत चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड के व्यवसायिक तौर पर सबस सफल अभिनेता सलमान खान पर ठीक बैठती है। दोनों ने ही हाल में इतना खराब प्रदर्शन किया है कि अब दोनों के ही प्रशंसक यानि की फैन उनका बचाव नहीं कर पा रहे हैं।

सलमान खान ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर है। लेकिन अब खुद महेंद्र सिंह धोनी ऐसे काम कर रहे हैं कि उनके फैंस के ही वह पसंदीदा ना रहे। वहीं सलमान खान ने भी ईद पर हुई रीलीज फिल्म सिकंदर से अपने फैंस को कुछ भी कहने सुनने का मौका नहीं दिया है। फिल्म की चौतरफा बुराई हो रही है।

महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान एक ही नाव में सवार दिख रहे हैं। अपने अपने क्षेत्र में की गई गैरजिम्मेदारी दोनों को भारी पड़ती हुई दिख रही है।महेंद्र सिंह धोनी जहां टीम को 2 बार जिताने में नाकाम रहे हैं। सिकंदर की हालत भी खास अच्छी नहीं है। फिल्म ने 2 दिन में 63 करोड़ का बिजनेस भले ही कर लिया हो लेकिन आलोचना का असर आने वाले दिनो में पड़ने वाला है। ठीक वैसे ही जैसे महेंद्र सिंह धोनी अंतिम ओवर में तो बल्ला भांज देते हैं लेकिन स्ट्राइक रेट इतनी कम है कि टीम पर बोझ बन जाते हैं।

जानते हैं कि सिकंदर और महेंदर ऐसी क्या गलतियां कर रहे हैं, जिससे उनका फैन क्लब उनसे छिटक रहा है।
salman MS Dhoni

काम को लेकर गंभीर नहीं:- महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान बहुत बड़े ब्रांड है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान साल 2009 में रीलीज हुई फिल्म वांटेड से बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक सूत्र बन गए थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी उसी दौर में भारतीय टीम के कप्तान बने और साल 2007 का टी-20 विश्वकप अपनी टीम को जिताया।

लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों अपने काम को लेकर सजग नहीं है। गंभीरता के ना होने से ऐसा लग रहा है कि बस खेलने के लिए ही महेंदर खेल रहे हैं और फिल्म बनाने के लिए सिकंदर किसी भी अवतार में आ रहे हैं।सिकंदर की पहले दिन की ओपनिंग 30 करोड़ रुपए रही यह उनकी 9 साल पुरानी टाइगर जिंदा है की ओपनिंग से भी कम है। सलमान की यह पहले दिन की कमाई में दसवें नंबर पर आती है।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार आईपीएल में 50 रन 2 साल पहले लगाए थे। तब से उनके दीदार सिर्फ आखिरी 2 ओवरों मेें ही होते हैं। लेकिन शोर इतना मचता है जैसे कि वह बेहतरीन फॉर्म में हो।
salman MS Dhoni

सिर्फ रिकॉर्डस पर है ध्यान-  ऐसा लग रहा है कि महेंदर और सिकंदर का अब सिर्फ रिकॉर्ड्स पर ध्यान है। सिकंदर पहली ऐसी बॉलीवु़ड फिल्म थी जिसको 5500 स्क्रीन्स पर दिखाया जाना था और उसके लगभग 22 हजार से ज्यादा शो चलने थे। लेकिन जैसे ही ईद की छुट्टियां खत्म होगी इसमें गिरावट आना शुरु होगी।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाने में इतने व्यस्त हैं कि अब टीम की जीत हार उनके लिए मायने नहीं रखती। सत्र शुरु होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी 260से ज्यादा आईपीएल मैच खेल चुके थे, उनके पीछे विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं जो इस सत्र में भी खेल रहे हैं।

बढ़ती उम्र को नहीं स्वीकार कर पा रहे- 59 साल के हो चुके सलमान खान अपने से 31 साल छोटी रश्मिका मंधाना के साथ स्क्रीन पर आए। हाल ही में हुई प्रेस कॉंफ्रेस में सलमान खान से यह प्रशन एक पत्रकार ने पूछा था तो उन्होंने टका सा जवाब दे दिया था कि जब अदाकारा और उनके पिताजी को दिक्कत नहीं है तो बाकि लोगों को क्यों दिक्कत है।
salman MS Dhoni

साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जब रश्मिका की शादी हो जाएगी तब भी वह उनके साथ स्क्रीन पर दिखेंगी। वह यह मान नहीं पा रहे हैं कि उनकी उम्र हो चुकी है और अब उनको साथी कलाकार जैसी भूमिका या फिर कैमियो में आना चाहिए।

कुछ ऐसा ही हाल 43 साल के हो चुके महेंद्र सिंह धोनी का है। जो चाहते तो साल 2023 की खिताबी जीत के बाद बल्ला टांग सकते थे। लेकिन Definately Not बोलकर उन्होंने फ्रैंचाइजी के ही प्लेऑफ की संभावना को Definately Not पर ला कर खड़ा कर दिया है। बैंगलूरू के खिलाफ वह 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उनके 16 गेंदो में 30 रन कुछ काम के नहीं रहे। राजस्थान के खिलाफ वह थोड़ी जल्दी तो उतरे लेकिन धीमी स्ट्राइक रेट के कारण चेन्नई यह मैच 6 रनों से हार गई।
salman MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी  अगर मेंटौर या फिर कोच की भूमिका में आ जाते तो बेहतर होता अब ऐसा लगता है यह उनका आखिरी IPL सत्र होगा भले ही वह इसकी घोषणा करते हैं या नहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL से पहले इतने घबराए हुए थे अश्विनी कि खाना नहीं खाया, सिर्फ केला खाकर उतरे थे मैदान पर