Hanuman Chalisa

महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त अरुण पांडे ने तुरंत रिटायरमेंट की अटकलों को खारिज किया

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (21:37 IST)
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के मित्र और व्यवसायी साझीदार अरुण पांडे ने शुक्रवार को कहा कि इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की अभी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है, भले ही उनके भविष्य को लेकर अटकलबाजियां चल रही हों।
 
भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं। पांडे ने कहा कि उसकी अभी तुरंत संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है। उस जैसे महान खिलाड़ी के भविष्य को लेकर चल रहीं लगातार अटकलें काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
 
पांडे की यह प्रतिक्रिया रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चयन से पहले आई है। धोनी की योजना को लेकर स्थिति तभी स्पष्ट हो पाएगी, जब 3 अगस्त से शुरू होने वाले दौरे के लिए टीम चुन ली जाएगी। बीसीसीआई अधिकारियों के 2 बार के विश्व कप विजेता कप्तान से बात करने की उम्मीद है।
 
पांडे लंबे समय से धोनी से जुड़े हुए हैं और खेल प्रबंधन कंपनी रीति स्पोर्ट्स के संचालन के अलावा उनके व्यावसायिक मामलों को भी देखते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख