Publish Date: Mon, 07 Jan 2019 (21:10 IST)
Updated Date: Mon, 07 Jan 2019 (21:14 IST)
मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित भारतीय वनडे टीम के सदस्य शनिवार, 12 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की श्रृंखला के लिए सोमवार को रवाना हुए।
बीसीसीआई अधिकारी ने पुष्टि की कि खिलाड़ियों ने दोपहर को फ्लाइट पकड़ी। ऑलराउंडर केदार जाधव वनडे टीम का हिस्सा हैं उन्होंने रवानगी से पहले धोनी और रोहित के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की।
जाधव ने ट्वीट किया कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शमा के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना। रोहित भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन वे अपने बच्चे के जन्म के बाद मुंबई वापस आ गए थे। (भाषा)