महाराष्ट्र के मंत्री सरनाईक ने विनोद कांबली से मुलाकात की (VIDEO)

WD Sports Desk
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (12:52 IST)
Vinod Kambli Health Update : महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) ने बुधवार को जिले के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से मुलाकात करने के बाद बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।
 
52 वर्ष के कांबली को 21 दिसंबर को भिवंडी के करीब आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मूत्रमार्ग में संक्रमण हो गया था।

<

"लवकरात लवकर बरा हो माझ्या मित्रा विनोद

“Get well soon my friend Vinod ”#PratapSarnaik #TransportMinister #VinodKambli #Cricketer #thane pic.twitter.com/7hmYzXioGR

— Pratap Baburao Sarnaik (@PratapSarnaik) December 25, 2024 >
ठाणे से विधायक सरनाईक ने कहा ,‘ विनोद कांबली भारतीय क्रिकेट का चमकता नाम है जिन्होंने हमेशा अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उनकी आंखों में अभी भी वही जुझारूपन और प्रतिबद्धता दिखती है जो मैदान पर उन्होंने हमेशा दिखाई है। उनकी हालत अब स्थिर है और मुझे यकीन है कि वह जल्दी ही उबर जाएंगे।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उनके परिजनों से बात की और आश्वस्त किया कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ उपचार और देखभाल मिले।’’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख