कुलदीप को अंतिम एकादश में जगह, पुजारा लौटे

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (17:48 IST)
लंदन। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अंतिम एकादश में जगह मिल गई जबकि चेतेश्वर पुजारा को टीम में ओपनर शिखर धवन की जगह शामिल किया गया है। 
 
 
दूसरे टेस्ट की शुरुआत गुरुवार से होनी थी लेकिन पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया था। शुक्रवार को जब मैच शुरू हुआ तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने अपनी टीम में दो परिवर्तन किए। 
 
पुजारा को शिखर की जगह और कुलदीप को तेज गेंदबाज़ उमेश यादव की जगह टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड ने भी एक परिवर्तन किया और क्रिस वोक्स को बेन स्टोक्स की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया। स्टोक्स कानूनी कार्रवाई के चलते बाहर हैं। इंग्लैंड ने ओली पोप को अपना टेस्ट पदार्पण का मौका दिया। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख
More