Hanuman Chalisa

धर्मसेना ने स्वीकार किया, इंग्लैंड को 5 के बजाए 6 रन देना एक गलती

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (18:22 IST)
कोलम्बो। श्रीलंका के अनुभवी अंपायर कुमार धर्मसेना ने स्वीकार किया है कि विश्व कप फाइनल में आखिरी ओवर में ओवरथ्रो पर इंग्लैंड को 5 के बजाए 6 रन देना एक गलती थी लेकिन उन्हें इस फैसले का कभी अफसोस नहीं रहेगा।
 
धर्मसेना ने श्रीलंका के अखबार संडे टाइम्स से कहा कि इंग्लैंड को 6 रन देना एक सामूहिक फैसला था और मैंने यह फैसला स्क्वायर लेग अंपायर मरायस इरस्मस से विचार विमर्श करने के बाद लिया था और हमारी बातचीत उस दिन सभी मैच अधिकारियों ने सुनी थी।
 
श्रीलंकाई अंपायर ने साथ ही कहा कि यह एक गलती थी और उन्हें इस फैसले का कभी अफसोस नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए टीवी पर रिप्ले देखने के बाद टिप्पणी करना काफी आसान होता है। मैं अब जब टीवी पर रिप्ले देखता हूं तो मुझे लगता है कि यह एक गलती थी लेकिन हमारे पास मैदान पर रिप्ले देखने की कोई सुविधा नहीं होती है।
 
उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने जो फैसला किया उसका मुझे कोई अफसोस नहीं रहेगा। आईसीसी ने तो उस दिन किए गए मेरे फैसले की तारीफ की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख