sawan somwar

पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोज कुछ सीख रहे हैं खलील अहमद

Webdunia
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (23:23 IST)
मेलबोर्न। भारत के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोज कुछ सीख रहे हैं और उन्हें यहां की तेज तथा उछालभरी पिचों पर गेंदबाजी करने में सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से काफी मदद मिल रही है। खलील ने शुक्रवार को रद्द हुए दूसरे टी-20 मैच में 2 विकेट लिए।
 
 
उन्होंने कहा कि यहां हालात अलग हैं। विंडीज के खिलाफ या एशिया कप में हमने उपमहाद्वीप या मिलती-जुलती पिचों पर खेला। ऑस्ट्रेलिया में अधिक अभ्यास सत्र नहीं थे तो यह भांपना मुश्किल था कि किस लाइन और लैंग्थ से गेंदबाजी करनी है।
 
उन्होंने कहा कि यहां खेलना आसान नहीं था। अभ्यास के बिना अचानक टी-20 मैच खेलना मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ कोई कोताही नहीं बरती जा सकती, क्योंकि वे अंत तक हार नहीं मानते। खलील ने कहा कि पिछले कुछ महीने में मैंने काफी कुछ सीखा है, मसलन पेशेवरपन, परिपक्वता और जिम्मेदारी। इसमें भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर गेंदबाजों से मुझे काफी मदद मिली। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख