टीम इंडिया की हार पर पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज केविन पीटरसन ने यूं ली चुटकी

Webdunia
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (23:56 IST)
इंग्लैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के 5वें और अंतिम दिन भारत को 227 रन से हराकर 4 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। इस जीत से इंग्लैंड के अधिकतर पूर्व क्रकेटर काफी खुश हैं क्योंकि पिछले 20 सालों में इंग्लैंड पहली बार भारत में 1-0 की बढ़त ले पाई है। 
 
खासकर आज पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज केविन पीटरसन काफी खुश नजर आए। उन्होंने हिंदी में ट्वीट करके लिखा , "इंडिया याद है कि मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाए जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था।" 
<

India , yaad hai maine pehele hi chetawani di thi ke itna jasn na manaye jab aapne Australia ko unke ghar pe haraya tha 

— Kevin Pietersen (@KP24) February 9, 2021 >
गौरतलब है कि ब्रिस्बेन टेस्ट के चौथे दिन जब भारत ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से जीत गया था तब भी केविन पीटरसन ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था,"इंडिया यह ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाए क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है। 
 
लेकिन असली टीम (इंग्लैंड) तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने घर में। सतर्क रहें दो सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें।"
<

India  - yeh aitihaasik jeet ka jashn manaye kyuki yeh sabhi baadhao ke khilaap hasil hui hai

LEKIN , ASLI TEAM  toh kuch hafto baad a rahi hai jisse aapko harana hoga apne ghar mein .

Satark rahe , 2 saptaah mein bahut adhik jashn manaane se saavadhaan rahen 

— Kevin Pietersen (@KP24) January 19, 2021 >
 
हालांकि आज के ट्वीट पर कई क्रिकेट फैंस ने उन्हें याद दिलाया कि 36 ऑलआउट होने के बाद कैसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने टीम इंडिया को खारिज कर दिया था और अंत में उन्हें 1-2 से हार चखनी पड़ी (वेबदुनिया डेस्क)
<

Even Australia had won first test dude, hold your horses #INDvsENG

— Chethan BR (@chethan_br) February 9, 2021 >
<

Australia ne bhi pehla match jeeta tha Kevin bhai saab.. 

— Sumeet Raghvan सुमीत राघवन (@sumrag) February 9, 2021 > <

India had lost first test match in Australia too..Hope you remember that also.

< — Amrendra (@Amrendra7kumar) February 9, 2021 >
Show comments

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

More