ATS में काम कर रहे कौशल तांबे के पिता भी बनना चाहते थे क्रिकेटर, बेटे ने किया सपना पूरा

Webdunia
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (11:33 IST)
अहमदाबाद: मुंबई में मानसून के मौसम में आयोजित होने वाले बेहद प्रतिस्पर्धी कांगा लीग में सैकड़ों क्रिकेटरों की तरह सुनील तांबे ने भी पेशेवर क्रिकेट में बड़ा नाम कमाने का सपना देखा था।

सपनों के शहर के नाम से मशहूर मुंबई में हर किसी को उसका मुकाम नहीं मिलता और महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के सहायक आयुक्त तांबे को पता था कि यह एक कठिन रास्ता है जिसमें सफलता की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने फिर शैक्षणिक क्षेत्र पर ध्यान शुरू किया।

शनिवार की शाम को हालांकि उन्होंने अपने सपने को बेटे कौशल तांबे के जरीये पूरा किया। कौशल ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में एक विकेट लेकर भारत की जीत में योगदान दिया।

एटीएस अधिकारी तांबे ने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘ मैंने मूल रूप से मुंबई के लिए विश्वविद्यालय स्तर और कांगा लीग स्तर की क्रिकेट खेली है, लेकिन मैं क्रिकेट में अपना करियर नहीं बना सका। मेरी इच्छा थी कि मेरा बेटा क्रिकेट में कुछ करे और उसने कर दिखाया।’’

तांबे ने कहा, ‘‘ उसने 2017 में सौराष्ट्र के खिलाफ 169 रन बनाए और फिर गुजरात के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। वह अपने आयु वर्ग में ऐसा करने वाले राज्य का पहला क्रिकेटर है। उसके बाद अंडर -16 स्तर पर उसने तिहरा शतक बनाया, जो महाराष्ट्र के किसी खिलाड़ी के लिए एक इतिहास है। उसने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।’’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख