Daily Horoscope
✕

तेज गेंदबाज रबाडा ने की बदसलूकी, मिली यह सजा...

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2017 (12:28 IST)
लंदन। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को इंग्लैंड के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए निलंबित कर दिया गया। उन पर पहले टेस्ट के पहले दिन आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।
 
रबाडा के 4 डिमेरिट अंक हो गए हैं। पहले दिन के खेल के दौरान उन्हें आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.1.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा या भाव-भंगिमा के प्रयोग से संबंधित हैं, जो आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसाए।
 
रबाडा को 8 फरवरी को केपटाउन में हुए मैच के दौरान भी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा और उन पर 3 डिमेरिट अंक भी लगाए गए। अब उनके 4 डिमेरिट अंक हो गए जिससे उन्हें निलंबन झेलना पड़ा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख