Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के खिलाफ 10 टेस्ट शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जो रूट

हमें फॉलो करें Joe Root

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (16:22 IST)
INDvsENG सीरीज में खराब फॉर्म  से गुजर रहे जो रूट ने रांची के झारखंड क्रिकेट असोसिएशन में भारत के खिलाफ अपने करियर का 31वां टेस्ट शतक जड़ दिया। भारत के खिलाफ खेलना उनका कितना पसंद है इस बात का अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि यह उनका भारत के खिलाफ 10वां टेस्ट शतक है। उन्होंने अपने करियर के 1 तिहाई टेस्ट शतक सिर्फ भारत के खिलाफ लगाए हैं।
रांची में आज जो रूट ने यह कारनामा 219 गेंदों पर अपनी 52वीं टेस्ट पारी में पूरा किया। जो रूट से नीचे ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक अपनी 37 पारियों में जड़े हैं। उनके नीचे लिस्ट में गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड्स और रिकी पोंटिंग 8 शतक पर हैं।
webdunia

इस सीरीज में जो रूट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन आज उन्होंने एक क्लासिक टेस्ट बल्लेबाज की तरह पारी खेली जिसका फायदा भी उनको मिला। पिछले तीन टेस्ट में 29, 2 , 5, 16, 18 , 7 रन बनाने वाले रूट ने संयम के साथ खेलते हुए पारी को संभाला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कैसे हार के बाद भी भारतीय पुरुष और महिला टीम को साल 2008 के बाद मिला ओलंपिक का टिकट