Hanuman Chalisa

खेल संग्रहालय में झूलन गोस्वामी की जर्सी

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (21:29 IST)
कोलकाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जर्सी को यहां के फैनाट्टी खेल संग्रहालय में रखा जाएगा। झूलन ने इस जर्सी को महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहना था जिसमें भारत ने 36 रनों से जीत दर्ज की थी।
 
इस संग्रहालय में झूलन की जर्सी के अलावा दिग्गज खिलाड़ियों पेले, उसेन बोल्ट, रोजर फेडरर, अभिनव बिंद्रा, सचिन तेंदुलकर, विश्वनाथन आनंद, पीवी सिंधु के भी जर्सियों को रखा गया है।
 
झूलन ने कहा कि यह वही जर्सी है जिसे मैंने इस विश्व कप के सेमी फाइनल और फाइनल में पहना था। मैंने सुना है कि इस संग्रहालय में कई अद्भुत संग्रह है, मुझे उम्मीद है कि मेरी जर्सी से युवा खेल के प्रति प्रेरित होंगे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख