19 चौके, 11 छक्के, इशान किशन ने 94 गेंदों में जड़े 173 रन, नजरें इंग्लैंड सीरीज पर

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (16:25 IST)
विजय हजारे टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 94 गेंदो में 173 रन बना डाले। झारखंड की टीम खेलने वाले किशन ने यह पारी मध्यप्रदेश के खिलाफ खेली। इस पारी में इशान किशन ने 11 छक्के और 19 चौके जड़े।

उनकी पारी की मदद से झारखंड ने मध्यप्रदेश के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 422 रन बना लिए हैं।विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। मध्य प्रदेश की टीम इसके जवाब में 18.4 में मात्र 98 रन पर ढेर हो गयी। तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 37 रन देकर छह विकेट झटके। झारखंड को इस जीत से चार अंक मिले।
 
आईपीएल 2020 की खोज रहे इशान किशन ने इस पारी से साबित कर दिया कि मुंबई की टीम ने उनको रीलीज न करके कोई गलती नहीं की है। यही नहीं अपनी इस पारी से वह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान भी जरूर खीचेंगे। जिन्हें आगामी इंग्लैंड से होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम घोषित करनी है।
 
झारखंड से आए इशान किशन 2016 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। यह विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्रसिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानता है। 2016 से आईपीएल खेल रहे इशान को सबसे पहले गुजरात लायंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। 2018 से वे मुंबई इंडियंस से खेल रहे हैं।
 
यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी पारी से तहलका मचाया हो। 2018 में उन्होंने मात्र 17 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाकर सभी क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया था। आईपीएल 2020 में भी उनका बल्ला जमकर बरसा था। 
 
वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर थे और 14 मैचों में 57 की औसत से उन्होने 516 रन बनाए थे। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More