Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IPL 2025 Mega Auction इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत

Advertiesment
हमें फॉलो करें IPL 2025

WD Sports Desk

, रविवार, 24 नवंबर 2024 (15:18 IST)
27 करोड़ में ऋषभ पंत मुस्कुराते हुए लखनऊ में गए
 
 


IPL 2025 Mega Auctionमार्की सेट के अंतिम नाम ऋषभ पंत का नाम लेते साथ ही तालियों और शोर की आवाज सुनाई दी। जल्द ही ऋषभ पंत का दाम 10 करोड़ पार हो गया। लेकिन यही नहीं ऋषभ पंत 20 करोड़ पार कर गए।

दिल्ली कैपिटल्स ने 27 करोड़ में राइट टू मैच कार्ड का उपयोग किया। कई मनमुटाव के बाद भी दिल्ली ने पंत के लिए यह दांव खेला। लेकिन लखनऊ ने इस दाम पर बोली लगाई और पल भर में उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। पंत अब लखनऊ की और से खेलेंगे।

10:25 PM, 24th Nov
विष्णु विनोद को पंजाब किंग्स ने 95 लाख में खरीदा

मुंबई की ओर से खेल चुके विष्णु विनोद को पंजाब किंग्स ने 95 लाख में खरीदा।

10:22 PM, 24th Nov
बैंगलोर के लिए खेलने वाले अनुज रावत को गुजरात ने 30 लाख में खरीदा।
बैंगलोर के लिए खेलने वाले अनुज रावत को गुजरात ने 30 लाख में खरीदा।

10:12 PM, 24th Nov
पंजाब से 3.8 करोड़ में दिल्ली ने आशुतोष छीना
IPL 2025
(Image Source : Preity Zinta Instagram)

पंजाब किंग्स की ओर से पिछले सत्र में खेलते हुए बहुत विस्फोटक पारियां खेली थी। यही कारण था कि उनके लिए बहुत से फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई। हालांकि उनको 3.80 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

10:08 PM, 24th Nov
महिपाल लोमरोर को गुजरात ने 1.70 करोड़ में खरीदा

हाल ही में रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जमा चुके और सैयद मुश्ताक में राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर पर भी पैसा बरसा। 1.7 करोड़ में उनको गुजरात ने खरीदा।

10:03 PM, 24th Nov
1.20 करोड़ रुपए में चेन्नई ने विजय शंकर को खरीदा
IPL 2025

भारत के लिए वनडे विश्वकप 2019 खेल चुके विजय शंकर का आधार मूल्य 30 लाख रुपए था। उनको 1.20 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

10:01 PM, 24th Nov
पंजाब किंग्स ने 1.50 करोड़ में हरप्रीत को खरीदा
30 लाख के हरप्रीत बरार भी जल्द ही करोड़पति बन गए। 1.50 करोड़ में उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा।

09:56 PM, 24th Nov
अब्दुल समद 4.20 करोड़ रुपए में लखनऊ में

30 लाख के अब्दुल समद पर भी लखनऊ और पंजाब ने खूद दांव लगाया। 4.20 करोड़ रुपए में उनको लखनऊ ने खरीदा।

09:48 PM, 24th Nov
5.25 करोड़ रुपए में नमन धीर मुंबई इंडियन्स में गए
30 लाख के नमन धीर जल्द ही करोड़पति हो गए। 5.25 करोड़ रुपए में उन्हें मुंबई इंडियन्स ने खरीदा।

09:45 PM, 24th Nov
समीर रिज्वी को 95 लाख में दिल्ली ने खरीदा

चेन्नई की ओर से खेल चुके समीर रिज्वी का आधार मूल्य 30 लाख रुपए था।वह जल्द ही करोड़पति हो गए। उनको 95 लाख में दिल्ली ने खरीदा।

09:44 PM, 24th Nov
निशांत संधु को गुजरात टाइटंस ने 30 लाख में खरीदा
अनकैप्ड ऑलराउंडर निशांत संधु को गुजरात टाइटंस ने 30 लाख में खरीदा।

09:38 PM, 24th Nov
3.20 करोड़ रुपए में हैदराबाद गए मनोहर

30 लाख के अभिनव मनोहर बैंगलूरू और चेन्नई के बीच रस्साकशी में  करोड़पति हो गए। उनको 3.20 करोड़ रुपए में हैदराबाद ने खरीदा।

09:35 PM, 24th Nov
करुण नायर को 50 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा
IPL 2025

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले  भारतीय बल्लेबाज करुण नायर का आधार मूल्य 30 लाख रुपए था। 50 लाख में दिल्ली ने इस बल्लेबाज को खरीदा।

09:33 PM, 24th Nov
अंगकृष रघुवंशी को कोलकाता ने खरीदा
अंगकृष रघुवंशी को खरीदने के लिए चेन्नई और कोलकाता ने बोली लगाई। इस बल्लेबाज का आधार मूल्य 30 लाख था। लेकिन 3 करोड़ रुपए में इस खिलाड़ी को कोलकाता ने खरीदा।

09:28 PM, 24th Nov
4.20 करोड़ में पंजाब किंग्स ने नेहल वडेरा को खरीदा

अनकैप्ड खिलाड़ियो में नेहल वडेरा 30 लाख के आधार मूल्य पर उतरे थे लेकिन देखते ही देखते उनका दाम 4 करोड़ पार चला गया।4.20 करोड़ में पंजाब किंग्स ने इस बल्लेबाज को खरीदा।

09:25 PM, 24th Nov
30 लाख में अथर्व को हैदराबाद ने खरीदा
अनकैप्ड वर्ग में सबसे पहले बोली 30 लाख के अथर्व तावड़े पर लगी।इस ही दाम में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बल्लेबाज को खरीद लिया।

08:56 PM, 24th Nov
10 करोड़ में चेन्नई को मिला अफगानी स्पिनर
IPL 2025

अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद के लिए मुंबई और चेन्नई में रस्साकशी हुई। चेन्नई ने 2 करोड़ के आधार मूल्य के स्पिनर को 5.20 करोड़ रुपए में खरीदा। पर गुजरात ने राइट टू मैच का उपयोग किया। अगली बोली 10 करोड़ की लगी और चेन्नई को यह स्पिनर मिल गया।

08:52 PM, 24th Nov
5.25 करोड़ रुपए में हसरंगा राजस्थान रॉयल्स के हुए
2 करोड़ रुपए के वानिंदु हसरंगा को शामिल करने के लिए मुंबई और राजस्थान फिर भिड़ गए।5.25 करोड़ रुपए में हसरंगा राजस्थान रॉयल्स के हुए।

08:49 PM, 24th Nov
2.4 करोड़ में हैदराबाद के हुए एडम जैम्पा
IPL 2025

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा को खरीदने के लिए हैदराबाद और राजस्थान में होड़ लगी।2.40 करोड़ रुपए में हैदराबाद ने एक और ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी अपने खेमे में शामिल किया।

08:47 PM, 24th Nov
राहुल चाहर को 3.20 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा
1 करोड़ के आधार मूल्य के राहुल चाहर को हैदराबाद ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

08:43 PM, 24th Nov
4.40 करोड़ में राजस्थान ने तीक्ष्णा को खरीदा

2 करोड़ के महीष तीक्ष्णा के लिए मुंबई और चेन्नई में भिड़ंत हो गई। हालांकि अंत में महीष तीक्ष्णा को 4.40 करोड़ रुपए में राजस्थान ने खरीदा।

08:39 PM, 24th Nov
12.50 करोड़ रुपए में मुंबई ने ट्रेंट बोल्ट को खरीदा
IPL 2025

शुरुआती विकेट दिलाने के लिए मशहूर न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के लिए मुंबई और राजस्थान में दिलचस्प जंग छिड़ी। बोल्ट का 10 करोड़ पार जाना तय ही था। दर्शक बस यह सोच रहे थे कि बुमराह और बोल्ट की जोड़ी दिखेगी या आर्चर या बोल्ट की।अंत में ट्रेंट बोल्ट को 12.50 करोड़ रुपए में मुंबई ने खरीदा।

08:33 PM, 24th Nov
10.75 करोड़ रुपए में टी नटराजन चले दिल्ली

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी-नटराजन के लिए हैदराबाद ने बहुत जोर लगाया। 2 करोड़ के मूल्य के टी नटराजन के लिए  काफी जद्दोजहद हुई।जल्द ही उनका मूल्य 10 करोड़ पार हो गया।10.75 करोड़ रुपए में उनको दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

08:31 PM, 24th Nov
4.8 करोड़ रुपए में चेन्नई के हुए खलील अहमद
IPL 2025

2 करोड़ रुपए के खलील अहमद 4.80 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स द्वार खरीदे गए।

08:25 PM, 24th Nov
12.50 करोड़ रुपए में राजस्थान चले जोफ्रा
IPL 2025

लंबे समय बाद खुद को आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकृत करवाने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का आधार मूल्य 2 करोड़ का था। मुंबई और राजस्थान के बीच में उनको खरीदने की कशमकश चली।12.50 करोड़ रुपए में जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

08:21 PM, 24th Nov
6.25 करोड़ रुपए में नोर्त्जे को कोलकाता ने खरीदा
IPL 2025

कभी अपनी तेजी के लिए मशहूर एनरिच नोर्त्जे का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था। कोलकाता ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए के मूल्य में अपनी टीम में शामिल किया।

08:16 PM, 24th Nov
9.75 करोड़ में लखनऊ के हुए आवेश
IPL 2025

2 करोड़ रुपए के आधार मूल्य वाले आवेश खान 6 करोड़ तक गए। दोनों को शामिल करने के लिए राजस्थान और लखनऊ में होड़ लगी। आवेश दोनों ही टीम के लिए खेल चुके हैं।हालांकि उनका दाम 9.75 करोड़  हो जाएगा यह किसी ने नहीं सोचा था। उन्हें लखनऊ ने खरीदा।

08:11 PM, 24th Nov
9.50 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा प्रसिद्ध कृष्णा
IPL 2025

2 करोड़ रुपए के प्रसिद्ध कृष्णा के लिए गुजरात और राजस्थान में भिडंत हुई।9.50 करोड़ रुपए में इस गेंदबाज को गुजरात ने खरीदा।

08:07 PM, 24th Nov
12.50 करोड़ रुपए में जोश हेजलवुड को बैंगलूरू ने खरीदा
IPL 2025

2 करोड़ के आधार मूल्य के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड के लिए बैंगलूरू और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई।अंत में जोश हेजलवुड को बैंगलूरू को 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

07:59 PM, 24th Nov
11 करोड़ में बैंगलूरू ने जितेश शर्मा को खरीदा
IPL 2025

2 करोड़ रुपए के जितेश शर्मा को खरीदने में लखनऊ और चेन्नई ने शुरुआती दिलचस्पी दिखाई। बाद में बैंगलूरु ने जितेश को खरीदने का मन बनाया। जितेश शर्मा के लिए बैंगलूरू ने 11 करोड़ रुपए खर्च किए।

07:51 PM, 24th Nov
ईशान किशन के लिए हैदराबाद ने खर्चे 11.25 करोड़ रुपए
IPL 2025

2 करोड़ रुपए के आधार मूल्य वाले ईशान किशन के लिए पंजाब और मुंबई दिलचस्प जंग छिड़ी।जल्द ही उनका दाम 10 करोड़ से पार हो गया। जो कि जाना ही था।11.25 करोड़ रुपए में ईशान किशन को हैदराबाद ने खरीद लिया।

07:48 PM, 24th Nov
सिर्फ 2 करोड़ रुपए में कोलकाता ने गुरबाज को रखा बरकरार
IPL 2025

सिर्फ 2 करोड़ रुपए में ही अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमनतुल्लाह गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पास रखा। पिछले सत्र में भी गुरबाज  कोलकाता में ही थे।

07:41 PM, 24th Nov
11.50 करोड़ रुपए में बैंगलरू ने खरीदा साल्ट
IPL 2025

इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट को शामिल करने के लिए फ्रैंचाइजी आतुर दिखी। मुंबई और कोलकाता ने भी बोली लगाई।11.50 करोड़ रुपए में बैंगलरू ने उनको अपने पास रखा।

07:34 PM, 24th Nov
क्विंटन डी कॉक को कोलकाता ने 3.6 करोड़ में खरीदा
IPL 2025

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक का आधार मूल्य 2 करोड़ रहा। मुंबई और हैदराबाद के बीच में छिड़ गया बिडिंग वार। लेकिन 3.60 करोड़ रुपए में उन्होंने कोलकाता ने खरीदा।

07:18 PM, 24th Nov
4.20 करोड़ रुपए में ग्लेन मैक्सवेल पंजाब पहुंचे
IPL 2025

2 करोड़ के आधार मूल्य वाले ग्लेन मैक्सवेल के लिए पंजाब और हैदराबाद में भिड़ंत हुई। लेकिन शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि कोई भी फ्रैंचाइजी इनके लिए बोली नहीं लगाएगा।4.20 करोड़ रुपए में वह अपने पुराने घर पंजाब किंग्स में गए।


07:14 PM, 24th Nov
सिर्फ 3.40 करोड़ रुपए में मिचेल मार्श हुए लखनऊ के
IPL 2025

ऑस्ट्रेलिया के एक और ऑलराउंडर मिच मार्श पर हैदराबाद और लखनऊ के बीच रस्साकशी हुई।सिर्फ 3.40 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने नाम किया।


07:08 PM, 24th Nov
11 करोड़ में मार्कस स्टॉइनिस पंजाब किंग्स में
IPL 2025

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टॉइनिस का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था। उनको पाने के लिए चेन्नई और बैंगलुरु में जंग चली।बाद में पंजाब उनका दाम 10 करोड़ पार ले गई।11 करोड़ रुपए में स्टॉइनिस को पंजाब किंग्स ने खरीदा।

07:01 PM, 24th Nov
23.75 करोड़ में कोलकाता में ही रहे वैंकटेश अय्यर
IPL 2025

कोलकाता के सलामी बल्लेबाज वैंकटेश अय्यर का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था। लेकिन उनको अपने खेमे में शामिल करने के लिए कोलकाता और पंजाब में भिडंत हो गई। उनका दाम 20 करोड़ तक कब पहुंच गया पता ही नहीं चला।23.75 करोड़ में कोलकाता ने उन्होंने अपने खेमे में वापस लिया।

06:55 PM, 24th Nov
चेन्नई में हुई अन्ना अश्विन की घर वापसी
IPL 2025

2 करोड़ के आधार मूल्य के रविचंद्रन अश्विन को पाने के लिए चेन्नई और राजस्थान में जंग चली। अश्विन दोनों ही टीमों के लिए खेल चुके हैं।39 वर्षीय अश्विन आशचर्यजनक रुप से 9.75 करोड़ तक पहुंच गए। उनको उनकी पुरानी फ्रैंचाइजी चेन्नई ने खरीदा।

06:53 PM, 24th Nov
4 करोड़ में राचिन रविंद्र चेन्नई के पास रहे
IPL 2025

2 करोड़ के राचिन रविंद्र को पाने के लिए पंजाब और चेन्नई में भिड़त हुई। लेकिन सिर्फ 4 करोड़ में राइट टू मैच के जरिए चेन्नई ने इस कीवी ऑलराउंडर को अपने पास रख लिया।

06:46 PM, 24th Nov
IPL 2025

2 करोड़ रुपए के हर्षल पटेल को लेने के लिए पंजाब और हैदराबाद में जंग छिड़ गई।8 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा।

06:42 PM, 24th Nov
9 करोड़ रुपए में जैक फ्रेसर दिल्ली में ही रहेंगे
IPL 2025

डेविड वॉर्नर नहीं बिके लेकिन टी-20 में उनकी जगह लेने वाले जैक फ्रेसर मैकगर्क के लिए पंजाब और दिल्ली में भिडंत हुी। जैक का पिछला सत्र काफी अच्छा रहा था और यह सलामी बल्लेबाज है।9 करोड़ रुपए में जैक फ्रेसर को दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपने पास रखा।

06:37 PM, 24th Nov
3.40 करोड़ रुपए में चेन्नई ने राहुल त्रिपाठी को खरीदा
IPL 2025

75 लाख के राहुल त्रिपाठी पर कोलकाता और चेन्नई के बीच में जंग छिड़ गई। राहुल स्पिन के बेहतर खिलाड़ी है और उनका दाम लगातार बढ़ता गया।3.40 करोड़ रुपए में चेन्नई ने राहुल त्रिपाठी को खरीदा।

06:32 PM, 24th Nov
6.25 करोड़ रुपए में डेवॉन कॉन्वे को चेन्नई ने अपने पास रखा
IPL 2025

2 करोड़ के आधार मूल्य वाले डेवॉन कॉन्वे को खरीदने के लिए  पंजाब और चेन्नई में जंग हुई।न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे के पिछले कुछ सत्र बेहतरीन रहे हैं।चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.25 करोड़ रुपए में अपने सलामी बल्लेबाज को बरकरार रखा।

06:29 PM, 24th Nov
2 करोड़ में लखनऊ गए मारकर्म
IPL 2025

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्कर्म को उनके आधार मूल्य 2 करोड़ में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीद लिया। उनके लिए किसी ने भी बोली नहीं लगाई।

06:24 PM, 24th Nov
दिल्ली में ही रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक
IPL 2025

भोजनकाल के बाद सबसे पहले खिलाड़ी रहे इंग्लैंड के हैरी ब्रूक। पंजाब और चेन्नई के बीच 2 करोड़ के इस खिलाड़ी को खरीदने की जंग चली।इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने कई मौकों पर निराश किया है लेकिन यह है बहुत विस्फोटक।6.25 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को अपने नाम किया।

05:20 PM, 24th Nov
14 करोड़ रुपए में दिल्ली ने लोकेश राहुल को खरीदा
IPL 2025

हाल ही में फोर्म में लौटे विकेटकीपर केएल राहुल के लिए कोलकाता और बैंगलूरू ने दिलचस्पी दिखाई।2 करोड़ रुपए के लोकश राहुल का दाम 10 करोड़ तक पहुंच गया।14 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को खरीदा।

05:14 PM, 24th Nov
8.75 करोड़ में बैंगलूरू ने खरीदा लियाम लिविंग्सटन को
IPL 2025

इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था।चेन्नई और बैंगलूरू में दोनों ही टीमों में जंग छिड़ गई।लेकिन अंत में यह जंग बैंगलूरू ने 8.75 करोड़ में जीत ली।

05:10 PM, 24th Nov
12.25 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदे डीएसपी सिराज
IPL 2025

हाल ही में डीएसपी बने मोहम्मद सिराज का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था। गुजरात और चेन्नई के बीच नीलामी की जंग छिड़ी। जल्द ही उनका दाम 10 करोड़ पार हो गया। 12.25 करोड़ रुपए में उनको गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

04:58 PM, 24th Nov
18 करोड़ रुपए में युजवेंद्र चहल को खरीदा पंजाब ने
IPL 2025

युजवेंद्र चहल टी-20 विश्वकप का हिस्सा जरूर थे लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। इस प्रारुप में वह 96 विकेटों के साथ भारत के सबसे सफल गेंदबाज है। 2 करोड़ के मूल्य के चहल पर गुजरात  और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई।देखते ही देखते उनका मूल्य 10 करोड़ पार हो गया। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच में रस्साकशी हुई ।धीरे धीरे करके वह 20 करोड़ रुपए की ओर बढ़ते दिखे।18 करोड़ रुपए में युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने खरीदा।

04:53 PM, 24th Nov
7.5 करोड़ रुपए में मिलर चले लखनऊ में
IPL 2025

दक्षिण अफ्रीका के निचले क्रम के बल्लेबाज डेविड मिलर इस साल टीम को टी-20 विश्वकप जिताने से चूक गए थे। 1.5 करोड़ के आधार मूल्य वाले मिलर को शुरुआती बोली मिली। 7.50 करोड़ रुपए में उनको लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा।

04:51 PM, 24th Nov
10 करोड़ रुपए में शमी को हैदराबाद ने खरीदा
IPL 2025

दूसरे राउंड में सबसे पहला नाम था, एक साल बाद फिट होकर लौटे मोहम्मद शमी। वनडे विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शमी की बढ़ती उम्र आड़े नहीं आई। 2 करोड़ के मूल्य से शुरु हुए शमी 10  करोड़ तक चले गए।10 करोड़ रुपए में वह हैदराबाद के खेमे में गए।

04:40 PM, 24th Nov
26.करोड़ 75 लाख में पंजाब ने श्रेयस अय्यर को खरीदा
IPL 2025


नीलामी का अगला नाम था श्रेयस अय्यर जिसके लिए कोलकाता और दिल्ली में जंग छिड़ गई। दिलचस्प बात यह थी कि श्रेयस दोनों ही टीम के कप्तान रह चुके हैं। यह कारण है कि श्रेयस अय्यर का दाम 10 करोड पार कर गया।

लेकिन बुरे फोर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर के लिए सैयद मुश्ताक में जड़ा शतक काम आया और उनका दाम देखते ही देखते 20 करोड़ तक पहुंच गया। यही नहीं उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।26.75 करोड़ रुपए में उनको पंजाब किंग्स ने खरीदा।

04:31 PM, 24th Nov
4 करोड़ से 11.75 करोड़ दाम हो गया मिचेल स्टार्क का
IPL 2025

कोलकाता नाईट राइडर्स को पिछला सत्र जिताने वाले मिचेल स्टार्क के लिए दिल्ली और कोलकाता में जंग छिड़ी और जल्द ही उनका मूल्य 10 करोड़ पार चला गया।

 लेकिन उन्होंने कोलकाता से दिल्ली का सफर तय किया और 11.75 करोड़ में कैपिटल्स ने लिया। उनका दाम 24 करोड़ से 11.75 करोड़ हो गया है।

दाम इस कारण कम हुआ क्योंकि दो कारक जिस पर फ्रैंचाइजी ध्यान देंगी- वह फाइनल के मैन ऑफ द मैच थे लेकिन उनका गिरता हुआ फोर्म थोड़ा चिंता का विषय है। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइऩल में पहुंचती है तो वह फ्रैंचाइजी से नॉक आउट से छुट्टी मांग सकते हैं।

04:25 PM, 24th Nov
जॉस बटलर को अंत में 15.75 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीद लिया
IPL 2025

इसके बाद जॉस बटलर जिनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था उनका दाम 10 करोड़ पार चला गया। राजस्थान ने अपने पुराने खिलाड़ी पर बोली लगाई लेकिन जल्द ही पांव वापस खीच लिए।जॉस बटलर को अंत में 15.75 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीद लिया। वह एक अच्छे दाम में बेहतरीन विकेटकीपर साबित हो सकते हैं।

04:18 PM, 24th Nov
रबाड़ा को 10 करोड़ से ज्यादा मिले गुजरात की तरफ से
IPL 2025

दूसरे खिलाड़ी रहे दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाड़ा। यह तेज गेंदबाज भी पंजाब द्वारा रीलीज किया गया था। रबाड़ा के लिए गुजरात और मुंबई में शुरुआती जंग चली।अंतिम जंग गुजरात ने जीती और 10.75 करोड़ में उन्होंने यह गेंदबाज खरीदा।

03:58 PM, 24th Nov
अर्शदीप सिंह को राइट टू मैच कार्ड के जरिए पंजाब ने रखा अपने पास
 
IPL 2025

IPL 2025 Mega Auction अर्शदीप सिंह भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के मुख्य गेंदबाज है। पंजाब किंग्स द्वारा रीलीज किए गए अर्शदीप सिंह पर बिडिंग वार शुरु हो गया। खासकर चेन्नई और दिल्ली के बीच में रस्सा कशी शुरु हो गई।इसके बाद बैंगलूरू ने भी दिलचस्पी दिखाई और 2 करोड़ के आधार मूल्य के अर्शदीप सिंह का मूल्य 10 करोड़ पार हो गया।

हालांकि राजस्थान और हैदराबाद के बीच अर्शदीप सिंह के बीच में जगं चली और हैदराबाद ने 15.75 करोड़ में उन्होंने यह गेंदबाज अपने खेमे में कर लिया। लेकिन पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच का इस्तेमाल कर लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली ने 491 दिनों बाद जड़ा शतक, तेंदुलकर और गावस्कर को छोड़ा पीछे