इंजमाम को एक करोड़ रुपए देने पर उठे सवाल

Webdunia
गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (23:26 IST)
कराची। पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
 
इस्लामाबाद में मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के लिए प्रधानमंत्री ने सम्मान समारोह का आयोजन किया था, जिसमें अन्य चयनकर्ताओं तौसीफ अहमद, वसीम हैदर और वजाहतुल्लाह वस्ती को दस दस लाख रुपए दिए गए थे।
 
पूर्व मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने कहा, मुख्य चयनकर्ता को इतनी बड़ी धनराशि देने का कोई मतलब नहीं बनता जबकि मुख्य कोच और अन्य कोचिंग स्टाफ में से प्रत्येक को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर 50 लाख रुपए दिए गए। फिर मुख्य चयनकर्ता और अन्य चयनकर्ताओं को पैसा देने में इतना भेदभाव क्यों किया गया। 
 
एक अन्य पूर्व चयनकर्ता और मुख्य कोच रहे मोहसिन खान ने कहा कि जिस मुख्य कोच ने इग्लैंड में अभियान में अहम भूमिका निभाई उसे 50 लाख रुपए ही दिए गए, जबकि इंग्लैंड का दौरा नहीं करने वाले मुख्य चयनकर्ता को उनसे दोगुनी राशि दी गई।
 
उन्होंने कहा, और कब टीम के अच्छे प्रदर्शन पर मुख्य चयनकर्ता को पुरस्कृत किया गया। यही धनराशि खेल के विकास में लगाई जा सकती थी। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख
More