रूट ने इंग्लैंड को 4 विकेट पर 395 रन तक पहुंचाया

Webdunia
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (12:58 IST)
चेन्नई। कप्तान जो रूट की लगातार तीसरी 150 रन से अधिक की पारी और बेन स्टोक्स के साथ 92 रन की साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र में दबदबा बना लिया। 
 
कप्तान रूट 277 गेंद में 16 चौकों और 1 छक्के के साथ 156 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि स्टोक्स ने 98 गेंद में 9 चौकों और 2 छक्कों के साथ 63 रन बना लिए हैं। लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 385 रन था। 
 
भारतीय गेंदबाजों की अनुभवी तिकड़ी ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने पूरी कोशिश की लेकिन रूट और स्टोक्स की साझेदारी नहीं तोड़ सकी। शाहबाज नदीम और वाशिंगटन सुंदर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और महंगे साबित हुए। 
 
स्टोक्स ने अपना अर्द्धशतक 73 गेंद में पूरा किया जबकि दूसरे छोर पर रूटने काफी संयम का प्रदर्शन किया। रूट ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर एक दोहरा शतक और 186 रन की पारी खेली थी। 
 
इस बीच अश्विन ने स्टोक्स का रिटर्न कैच टपकाया और लेग साइड ने चेतेश्वर पुजारा ने भी एक बार उन्हें जीवनदान दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More