भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी

WD Sports Desk
गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (11:34 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। एक पुलिस सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
सूत्र ने कहा कि गंभीर को दो धमकी भरे मेल मिले, जिसके संबंध में राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।
 

सूत्र के अनुसार गंभीर को यह दोनों धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले। इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, को गोली मार दी थी।
 
यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है। इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख