Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के शतकीय प्रहार के दम पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर श्रीलंका के गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया।
शिखर धवन (35) और लोकेश राहुल (52) ने भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। धवन के आउट होने के बाद पुजारा के साथ राहुल ने 53 रनों की साझेदारी निभाई। कप्तान विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय भारत का स्कोर 133/3 हो गया था, लेकिन यहां से पुजारा और रहाणे ने बड़ी साझेदारी निभाई।
* असेला गुणारत्ने की जगह दिनेश चांदिमल भी टीम में शामिल।
* श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदिमल की टीम में वापसी।
* भारत एक टेस्ट जीतकर श्रंखला में 1-0 से आगे।
*