पहला टेस्ट मैच : अश्विन की स्पिन के जाल में आठवीं बार उलझे एलेस्टेयर कुक

Webdunia
बुधवार, 1 अगस्त 2018 (22:57 IST)
बर्मिंघम। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक को आठवीं बार आउट किया है।
 
          
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को कुक को लंच से पहले 13 रन पर बोल्ड किया। अश्विन के लिए 12 टेस्टों में यह आठवां मौका था, जब उन्होंने कुक को आउट किया। भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी कुक को 13 टेस्टों में आठ बार आउट किया है।
         
टेस्ट क्रिकेट में 157 मैचों में 12158 रन बना चुके कुक को सबसे ज्यादा बार आउट करने का श्रेय दक्षिण अफ्रीका के मोर्न मोर्कल को हासिल है, जिन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज को 19 टेस्टों में 12 बार आउट किया है। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने कुक को 9-9 बार आउट किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More