IND vs ENG Live Score : राजकोट टेस्ट के चौथे दिन बैकफुट पर इंग्लैंड, भारत जीत से 1 विकेट दूर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (16:42 IST)
IND vs ENG Live Score : राजकोट टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड पूरी तरह से बैकफुट पर पहुंच चुका है। 557 रन के टारगेट के सामने टीम ने 9 विकेट गंवा दिए। यशस्वी के दोहरे शतक के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय पारी 430 रनों पर घोषित कर दी। इस तरह टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 557 रनों का लक्ष्य दिया है।

रविचंद्रन अश्विन ने टॉम हार्टले को बोल्ड किया। रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए। उन्होंने बेन फोक्स, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और ओली पोप को पैवेलियन भेजा। कुलदीप यादव ने बेन स्टोक्स और रेहान अहमद के विकेट लिए।
 
इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी 430 रनों पर घोषित की थी। यशस्वी जायसवाल ने 214, शुभमन गिल ने 91 और सरफराज खान ने 68 रन बनाए। पहली पारी में भारत ने 445 और इंग्लैंड ने 319 रन बनाए।

यशस्वी का दोहरा दूसरा शतक : यशस्वी जायसवाल अपने टेस्ट करियर में 7 मैच खेलते हुए 3 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 800 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यह उनके करियर का दूसरा दोहरा शतक है।
 
अश्विन टीम से जुड़े : भारत के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि रविचंद्रन अश्विन भी टीम से जुड़ गए हैं जिन्हें अपने परिवार में आपात चिकित्सा स्थिति के कारण दूसरे दिन खेल बीच में छोड़ना पड़ा था।
 
जमे रहे गिल और कुलदीप : भारत ने सुबह दो विकेट पर 196 रन से आगे खेलना शुरू किया। गिल और कुलदीप यादव (27) ने एक घंटे तक इंग्लैंड को सफलता नहीं मिलने दी और चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। कुलदीप ने अपने जोड़ीदार की तुलना में अधिक आक्रामक रवैया अपनाया और टॉम हार्टली की गेंद पर छक्का भी लगाया।
 
इन दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण गिल को अपना विकेट गंवाना पड़ा। कुलदीप ने हार्टली की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और कुछ कदम तक रन लेने के लिए आगे बढ़े। बेन स्टोक्स ने हालांकि फुर्ती दिखाई और तुरंत ही गेंद को गेंदबाज की तरफ फेंका जिन्होंने गिल को रन आउट कर दिया। 
 
गिल ने अपनी पारी में 191 गेंद खेली तथा 9 चौके और दो छक्के लगाए। कुलदीप की 91 गेंद तक चली पारी का अंत रेहान अहमद ने किया, जिनकी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में जो रूट के सुरक्षित हाथों में चली गई।

Related News

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

2 नहीं 3 साल के लिए ICC के चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह

Commonwealth Games 2026 में भारत को झटका, क्रिकेट से लेकर बैडमिंटन तक यह खेल हुए बाहर

INDvsNZ टेस्ट सीरीज में बढ़ा केन का इंतजार, पुणे में नहीं होंगे न्यूजीलैंड Playing XI में

Magnus Carlsen टाटा स्टील शतरंज भारत में होंगे स्टार आकर्षण

मोहम्मद शमी ने बताया किस तरह कर रहे हैं वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने की तैयारी

अगला लेख
More