Hanuman Chalisa
✕

आईसीसी ने कनाडा की टी20 लीग को दी स्वीकृति

Webdunia
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (22:23 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्रिकेट कनाडा की महत्वाकांक्षी वैश्विक टी20 कनाडा लीग को हरी झंडी दिखा दी है जिसका आयोजन इस साल जुलाई में होने की उम्मीद है। इसके मैच टोरंटो के तीन स्थलों पर होंगे। इस टी20 लीग का आयोजन टोरंटो क्रिकेट स्केटिंग एवं कर्लिंग क्लब (जहां भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार सहारा कप खेला गया), सनीब्रूक पार्क और मेपल लीफ क्रिकेट क्लब में किया जाएगा।

प्रत्येक टीम में कनाडा के चार स्थानीय खिलाड़ी होंगे जबकि पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के फ्रीलांसर टी20 क्रिकेटरों के इस लीग में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके लिए पूर्व क्रिकेटरों की क्रिकेट सलाहकार समिति भी बनाई जाएगी।

ब्रैंडन मैकुलम, कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों के इस लीग में खेलने की उम्मीद है। इस बीच भारतीय दौरे के अंतिम चरण में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू ने आज यहां एक स्कूल में प्रचार क्रिकेट कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

स्कूल की यात्रा के इतर प्रधानमंत्री त्रुदू ने बल्ले पर हस्ताक्षर करके वैश्विक टी20 कनाडा लीग को शुभकामनाएं दी। क्रिकेट कनाडा ने मरकरी टेलेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ 25 साल का करार किया है। इस करार में इस टी20 लीग के अलावा देश में खेल के लिए जमीनी स्तर पर निवेश भी शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख