Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4 घंटे में ही हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर निकली फेक न्यूज, फैंस ने कहा रिव्यू ने बचाया

हमें फॉलो करें 4 घंटे में ही हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर निकली फेक न्यूज, फैंस ने कहा रिव्यू ने बचाया
, बुधवार, 23 अगस्त 2023 (12:32 IST)
मंगलवार सुबह खबर आई थी कि और महान ऑलराउंडर जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान Heath Streak हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। स्ट्रीक पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच का जिम्मा भी संभाला था। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2005 में खेला था।

हीथ स्ट्रीक का साउथ अफ्रीका में इलाज चल रहा था। स्ट्रीक के साथ लंबे समय तक खेलने वाले तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा, टीम के मौजूदा कप्तान सीन विलियम्स, भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन सहित कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ी के निधन पर शोक तक जता दिया था।लेकिन करीब 4 घंटे बाद हीथ स्ट्रीक की मृत्यू की खबर एक अफवाह निकली। यह खुद उनके समकालीन गेंदबाज हैनरी औलॆगा ने ट्वीट कर बताया कि उनकी स्ट्रीक के साथ वाट्सअप पर बातचीत हुई है और वह काफी स्वस्थ हैं।

इससे पहले हेनरी ओलंगा ने लिखा था कि दुखद समाचार आ रहा है कि हीथ स्ट्रीक अब नहीं रहे। वे हमारे सबसे महान ऑलराउंडर थे। आपके साथ खेलना आनंददायक था। वहीं सीन विलियम्यस ने लिखा था कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं यह नहीं समझा सकता कि आपने और आपके परिवार ने मेरे और कई अन्य लोगों के लिए क्या किया है। हमारे दिल टूट गए हैं। वहीं आर. अश्विन ने लिखा था कि हीथ स्ट्रीक नहीं। बेहद दुखद।

हीथ स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे की ओर से 65 टेस्ट और 189 वनडे के मुकाबले खेले। बतौर ऑलराउंडर उनका प्रदर्शन शानदार रहा। टेस्ट में इस तेज गेंदबाज ने 216 विकेट झटके। 73 रन देकर 6 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा। 7 बार 5 विकेट लिए। इसके अलावा एक शतक और 11 अर्द्धशतक के साथ 1990 रन भी बनाए। नाबाद 127 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। वनडे के रिकॉर्ड की बात करें, तो स्ट्रीक ने 239 विकेट झटके। 32 रन देकर 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 13 अर्द्धशतक के दम पर 2943 रन भी बनाए।

वे टेस्ट क्रिकेट में 1000 हजार से अधिक रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले जिम्बाब्वे के इकलौते क्रिकेटर हैं। 2021 में करप्शन के चलते आईसीसी ने उन पर 8 साल का बैन लगा दिया था। वे जिम्बाब्वे के सबसे सफलतम वनडे कप्तान में से एक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक पेस बेट्री के सामने सिहर गया अफगानिस्तान, 59 रनों पर ऑलआउट होकर 142 रनों से मैच गंवाया