Hanuman Chalisa

हरमनप्रीत अब भी चोटिल, टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कप्तान

Webdunia
सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (23:50 IST)
मुंबई। टखने की चोट से उबर रही भारतीय महिला टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेल पाएंगी। चोटिल होने के कारण हरमनप्रीत को 3 वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था।
 
उनकी अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 15 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी जिसमें वनडे कप्तान मिताली राज भी शामिल हैं।

मध्यक्रम की बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति और प्रिया पूनिया ने टीम में वापसी की है। आक्रामक बल्लेबाज भारतीय फुलमाली और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज कोमल जांजाद टीम में शामिल 2 नए चेहरे हैं। टी-20 श्रृंखला का पहला मैच 4 मार्च, दूसरा 7 मार्च और तीसरा 9 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच गुवाहाटी में होंगे।
 
भारतीय महिला टी-20 टीम इस प्रकार है- स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल जांजाद, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख