हनुमा विहारी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा करारा शतक, भारत 'ए' के 4 विकेट पर 322 रन

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (19:31 IST)
बेंगलुरु। हनुमा विहारी के नाबाद शतक की मदद से भारत 'ए' ने शुरुआती झटकों से उबरकर दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां 4 विकेट पर 322 रन बनाए।
 
 
विहारी ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी और वे अभी 138 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्होंने तब जिम्मेदारी संभाली, जब पृथ्वी शॉ (16) और मयंक अग्रवाल (0) की सलामी जोड़ी जल्द ही पैवेलियन लौट गई थी। भारत का स्कोर तब 2 विकेट पर 18 रन था।
 
कप्तान श्रेयस अय्यर (39) भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए जिससे स्कोर 3 विकेट पर 80 रन हो गया। विहारी को यहीं से अंकित बावने (80) के रूप में अच्छा सहयोगी मिला जिनके साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की।

बावने ने स्टंप आउट होने से पहले 146 गेंदें खेलीं तथा 10 चौके और 1 छक्का लगाया। स्टंप उखड़ने के समय हनुमा विहारी के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत 30 रन पर खेल रहे थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More