निर्दयी ग्लेन मैक्सवेल ने गेंदबाजों का बनाया भुर्ता, ठोंके 22 चौके 4 छक्के के सहारे 64 गेंदों में 154 रन

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (13:04 IST)
ग्लेन मैक्सवेल कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं ये सभी जानते हैं। अपनी वाली पर आएं तो गेंदबाजों की शामत आना निश्चित होती है। कई बार हम उनका रौद्र रूप देख चुके हैं, लेकिन 19 जनवरी 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मैक्सवेल ने लाइफ टाइम इनिंग खेल डाली। बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की ओर से होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ खेलते हुए मैक्सवेल ने मात्र 64 गेंदों पर 154 रन ठोंक डाले जिसमें 22 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ओवर खत्म हो गए इसलिए मैक्सवेल नाबाद रहे वरना कहां जाकर रूकते कहा नहीं जा सकता था। मैक्सवेल की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 273 रन बनाए जिसके जवाब में होबर्ट हरीकेन्स 167 रन ही बना पाई और 106 रनों से मैच हार गई। 
 
मैक्सवेल की पारी कितनी तूफानी थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि होबार्ट हरीकेन्स को 8 गेंदबाजों से गेंद‍ फिकवानी पड़ी और सभी का इकोनोमी रेट 10 से ज्यादा था। ऐसा टी-20 के इतिहास में पहली बार हुआ है। मैक्सवेल ने मैदान के चारों ओर मारा और रनों की बरसात कर डाली। गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा था कि वे कहां पर गेंद फेंके। 
 
बिग बैश लीग इतिहास में यह किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। इसके पहले मार्कस स्टॉइनिस ने 147 रन बनाए थे। मजेदार बात तो यह है जब मैक्सवेल ने यह रिकॉर्ड तोड़ा तब स्टॉइनिस उनके साथी बल्लेबाज थे और उन्होंने भी 31 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 75 नाबाद रन कूट डाले। 
 
मैक्सवेल ने 22 चौके लगाए जो टी-20 इतिहास में किसी भी बल्लेबाज में एक पारी में सर्वाधिक है। इसके पहले 20 चौके का कीर्तिमान अहमद शहज़ाद और एम लिथ के नाम पर संयुक्त रूप से था। 
 
मैक्सवेल ने 41 गेंदों में शतक बनाया जो बीबीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक क्रेक सिमंस (39 गेंद) के नाम है। मैक्सवेल ने सिर्फ 6 डॉट बॉल खेली। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More