INDvsNZ : बारिश ने डाली मैच में बाधा, चाय के बाद नहीं हो सका खेल

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (10:05 IST)
वेलिंगटन। बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 122 रन बना लिए थे।
 
आखिरी सत्र में खेल नहीं हो सका और अंपायरों ने पिच के मुआयने के बाद खेल समाप्त करने की घोषणा की। अजिंक्य रहाणे 38 और ऋषभ पंत 10 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए।
 
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाज आज बिल्कुल रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल और हनुमा बिहारी मात्र 101 रनों के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। 
 
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर आज अपने करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। टेलर ने 2007 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख