Daily Horoscope
✕

डे-नाइट टेस्ट : ईडन गार्डन पर पहले 3 दिन 50 हजार से ज्यादा दर्शकों की उम्मीद

Webdunia
रविवार, 10 नवंबर 2019 (09:53 IST)
कोलकाता। ईडन गार्डन पर भारत और बांग्लादेश के बीच 22 से 26 नवंबर तक खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट के पहले 3 दिन 50 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने शनिवार को ट्वीट किया, 'ईडन गार्डन में गुलाबी गेंद से होने वाले भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के पहले तीन दिन में प्रतिदिन 50,000 से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है क्योंकि टिकटों की मांग काफी बढ़ गई है।'

कैब अधिकारी ने कहा कि 50 हजार टिकटों में से 17 हजार की बिक्री ऑनलाइन हुई जबकि बाकी मान्यता प्राप्त सदस्यों के बीच वितरित किए गए।

अधिकारी ने कहा, 'पहले तीन दिन के लिए काफी मांग है। बाकी 16,000 टिकटों की 14 नवंबर से काउंटर पर बिक्री होगी। हमें स्टेडियम के भरा होने की उम्मीद है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख