Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'सहवाग के आने से मजबूत हुई Divorce 11', तलाक की खबरों के बीच Fans ने बनाए Memes

Advertiesment
हमें फॉलो करें Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
webdunia

कृति शर्मा

, सोमवार, 27 जनवरी 2025 (17:46 IST)
भारतीय क्रिकेट जगत में कुछ दिनों से तलाक की खबरें फैली हुई हैं। मैदान पर विस्फोटक दिखने वाले खिलाड़ियों की निजी जिंदगी कैसी है, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, वे ऑफ फील्ड किस तरह की मुश्किलों का सामना करते हैं, उन्हें भी कोई नहीं जानता। कुछ महीनों पहले भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पंड्या का डिवोर्स हुआ, युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच भी तलाक की खबरें फैली हुईं हैं, अब एक और क्रिकेटर के तलाक होने की खबर सामने आई है वो है, वीरेंद्र सहवाग की। वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत ने एकदूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वहीँ खबरें फैलने के बाद आरती ने अपना अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया है, ऐसे में इस खबर को और भी हवा मिल गई है। सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अपनी फॅमिली के साथ 2004 में फोटो शेयर की थी जिसमे उनकी माँ और उनका बेटा था। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से पिछले कुछ महीनों से अलग अलग रह रहे हैं। हालांकि सहवाग की तरफ से कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है।

खबरों के बीच मजाकिया क्रिकेट फैंस जो हर एक चीज पर मीम्स बना डालते हैं, उन्होंने इस खबर पर भी मीम्स बना डाले, हालांकि उनका इंटेंशन किसी की भवनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है, यह सिर्फ लोगों को हसाने के लिए मजाकिया अंदाज में बनाए कुछ मीम्स हैं। आप भी देखिए। साथ ही उन खिलाड़ियों के बारे में भी जानें जो तलाक से गुजर चुके हैं। 


Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news

1. शिखर धवन - आयशा मुखर्जी (Shikhar Dhawan - Ayesha Mukherjee) : भारतीय स्टार बल्लेबाज शिखर धवन का उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से 2023 में तलाक हुआ था। दिल्ली के पटियाला हाउस परिसर के फैमिली कोर्ट ने माना की आयशा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। आयशा ने बेटे को शिखर धवन से दूर रखा, जबरन उनकी संपत्ति पर कब्जा किया। इसके अलावा कोर्ट ने धवन को बेटे से मिलने की भी इजाजत दी थी। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी 2012 में हुई थी। वह धवन से 10 साल बड़ी हैं। दोनों की शादी 11 साल तक चली। इस बीच शिखर और आयशा का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम जोरावर है । 
 
 
Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
2. दिनेश कार्तिक - निकिता वंजारा : (Dinesh Karthik - Nikita Vanjara) दिनेश कार्तिक और उनकी पहली पत्नी निकिता वंजारा (Nikita Vanjara) का 2012 में तलाक हुआ था। दिनेश ने निकिता से 2007 में शादी की थी। निकिता वंजारा और दिनेश कार्तिक की शादी कार्तिक के करीबी दोस्त और टीम के साथी मुरली विजय (Murli Vijay) के साथ कथित अफेयर की खबरों के बाद खत्म हुई थी। इसने उस समय मीडिया का बहुत ध्यान आकर्षित किया था।
 
तलाक के बाद कार्तिक ने 2015 में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल (Deepika Pallikal) से शादी की। उनकी पहली शादी की तुलना में उनका रिश्ता पल्लीकल से बहुत अधिक निजी और स्थिर रहा है। उनके अभी कबीर और ज़ियान नाम के दो बेटे हैं जो की ट्विन्स हैं। 
 
 
Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
(Image Source : Hardik Pandya Instagram)
3. हार्दिक पंड्या - नताशा स्टैनकोविच (Hardik Pandya - Natasa Stankovic) 4 साल की शादी के बाद हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैनकोविच 18 जुलाई 2024 में एक दूसरे से अलग हुए थे। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। 
 
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैनकोविच की मुलाकात नाईट क्लब में हुई थी। 1 जनवरी 2020 को सगाई हुई।  इसके बाद लॉकडाउन में उन्होंने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। 30 जुलाई 2020 को नताशा ने अगस्त्य को जन्म दिया। 14 फरवरी 2023 को हार्दिक और नताशा ने उदयपुर में क्रिस्चन और हिन्दू रीती रिवाजों के साथ दूसरी बार और तीसरी बार शादी की थी। 
 
 
Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
4.मोहम्मद शमी - हसीन जहां (Mohammad Shami - Hasin Jahan) : मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) का आधिकारिक तौर पर अभी तक तलाक नहीं हुआ है लेकिन वे 2018 से अलग हो गए हैं। अलगाव हसीन जहां द्वारा गंभीर आरोपों के बाद हुआ, जिन्होंने शमी पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार का आरोप लगाया था। दोनों की एक बेटी है, आयरा।  
 
 
Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
5. शेन वॉर्न - सिमोन कैलाहन (Shane Warne - Simone Callahan) ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) ने 2005 में अपनी पहली पत्नी सिमोन कैलाहन (Simone Callahan) से तलाक लिया था। वॉर्न और कैलाहन की शादी 10 साल चली और उनके तीन बच्चे हैं: ब्रुक, जैक्सन और समर। 2011 में, वॉर्न ने ब्रिटिश अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले (Elizabeth Hurley) से सगाई की थी, हालांकि उन्होंने 2013 में अपनी सगाई तोड़ दी। उसके बाद 2022 में अपनी दुखद मौत से पहले उन्होंने कभी दोबारा शादी नहीं की।
 
 


Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
6. मोहम्मद अज़हरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन दो तलाक से गुज़रे:
 
पहला तलाक: उन्होंने 1987 में अपनी शादी के बाद 1990 के दशक की शुरुआत में अपनी पहली पत्नी नौरीन (Naureen) को तलाक दे दिया था। कथित तौर पर यह अलगाव उनके विवाहेतर संबंधों (extramarital affairs) के कारण हुआ था।
 
दूसरा तलाक: अज़हर ने 1996 में बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) से शादी करने के बाद 2010 में उन्हें तलाक दे दिया था। इस अलगाव के लिए बेवफाई और वैवाहिक मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया गया।
 
अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अज़हरुद्दीन ने तब से अपने निजी जीवन को निजी रखा है।
 
 

Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
7. शोएब मलिक (Shoaib Malik) : पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पहली शादी 2002 में आयशा सिद्दीकी (Ayesha Siddiqui) से हुई थी। हालाँकि, उनकी शादी विवादास्पद थी और कई मुद्दों के कारण पाकिस्तान में इसे कभी भी कानूनी मान्यता नहीं मिली। इसके बाद, शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से शादी की। हालांकि, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2024 में तलाक के साथ समाप्त हो गई। तलाक के बाद, शोएब मलिक ने 20 जनवरी, 2024 को पाकिस्तानी टीवी स्टार सना जावेद (Sana Javed) से शादी की।
 
 

Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
8.  ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) : पूर्व साउथ अफ्रीकन कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) और आयरिश पॉप गायक मॉर्गन डीन (Morgan Deane) ने पांच साल की शादी के बाद 2015 में तलाक लिया था। ग्रीम स्मिथ को फिर से प्यार मिला और उन्होंने 2019 में दूसरी बार शादी की। स्मिथ ने 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड रोमी लैनफ्रांची (Romy Lanfranchi) से शादी की थी।  
 
 
Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
9. इमरान खान (Imran Khan) : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रधान मंत्री इमरान खान ने तीन बार शादी की:
 
जेमिमा गोल्डस्मिथ (1995-2004): इमरान ने 1995 में ब्रिटिश सोशलाइट जेमिमा (Jemima Goldsmith) से शादी की थी, उनके दो बच्चे हैं। 2004 में सांस्कृतिक मतभेदों के कारण उनका तलाक हुआ।
 
रेहम खान (2015): पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान (Reham Khan) से इमरान की दूसरी शादी केवल 10 महीने तक चली और 2015 में उनका तलाक हो गया। रेहम ने बाद में अपनी शादी के बारे में एक किताब लिखी।
 
बुशरा बीबी : इमरान ने 2018 में बुशरा (Bushra Bibi) बीबी से शादी की।
 
 
Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
10. विनोद कांबली (Vinod Kambli) : 1998 में भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपनी बचपन की दोस्त नोएला लुईस (Noela Lewis) से शादी की थी। हालाँकि, उनकी शादी सफल नहीं हो पाई और 2005 में दोनों अलग हो गए। बाद में, कांबली ने एंड्रिया हेविट (Andrea Hewitt) से शादी की - जो एक पूर्व मॉडल थीं। यहां तक ​​कि उन्होंने अपनी शादी के लिए ईसाई धर्म भी अपना लिया। दोनों के अब दो बेटे और एक बेटी हैं।
 
 
Virender Sehwag Aarti Ahlawat divorce rumors hindi news
Instagram
11. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) :   भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree) के बीच की तलाक की खबरें सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से चीज़ें ठीक नहीं चल रही है और  हालही में दोनों ने एक दूसरे को इंस्टग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इसने उनके तलाक की ख़बरों को और भी हवा दे दी है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धनश्री की सारी फोटो डिलीट कर दी हैं लेकिन धनश्री ने चहल के साथ अपनी फोटो को अकाउंट से नहीं हटाया है।




 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मृति मंधाना बनीं ICC महिला ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर