Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 (13:57 IST)
Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 (13:57 IST)
पहले एकदिवसीय मैच में भारत से 6 विकेट की एकतरफा हार से इंग्लैंड तिलमिला गई है। ऐसे में इंग्लैंड ने सैम करन गस एटकिंसन के बाद एक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को जगह दी है। T-20I सीरीज और एकदिवसीय सीरीज में आदिल रशीद ने महंगी गेंदबाजी की है। पहले एकदिवसीय मैच में भी स्पिन का हवाला देते हुए भी कप्तान ब्रूक ने उनसे सिर्फ 5 ओवर ही करवाए। ऐसे में माना जा रहा है कि यह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कल होने वाले एकदिवसीय मैच में उनकी जगह खेलेगा।
तेज़ गेंदबाज़ ब्राइडन कार्स को भारत के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। 30 साल के कार्स कलाई और कोहनी की चोट के कारण बाहर चल रहे थे, लेकिन हाल ही में डरहम के लिए तीन टी 20 ब्लास्ट मैचों में खेलकर उन्होंने वापसी की। इससे पहले, नेट्स में ट्रेनिंग के दौरान दाहिने हाथ में चोट लगने के कारण कार्स IPL नहीं खेल पाए थे। उनकी चोट के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी।
कार्स ने इंग्लैंड के लिए आखिरी बार सिडनी में न्यू ईयर एशेज़ टेस्ट के दौरान खेला था। इंग्लैंड के लिए उनका आखिरी वनडे नवंबर 2025 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ था। उन्होंने अब तक 30 वनडे मैच खेले हैं और 40.44 की औसत से 34 विकेट लिए हैं।सीरीज़ के बाकी दो मैच कार्डिफ़ (16 जुलाई) और लॉर्ड्स (19 जुलाई) में खेले जाएंगे।
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ़्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्राइडन कार्स, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टोंग।
About Writer
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें