Hanuman Chalisa

डु प्लेसिस ने कहा, खराब रिकॉर्ड से चिंतित नहीं, नहीं पड़ेगा विश्‍व कप टीम पर कोई असर

Webdunia
शनिवार, 25 मई 2019 (11:23 IST)
लंदन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का कहना है कि विश्व कप में खराब प्रदर्शन के उनकी टीम का रिकॉर्ड का 2019 विश्व कप में युवा टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका 4 बार सेमीफाइनल में पहुंचा है लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सका।

डु प्लेसिस ने कहा कि वे, हाशिम अमला और डेल स्टेन विश्व कप में कामयाबी नहीं मिलने का मलाल झेल चुके हैं लेकिन इस बार यह मसला नहीं रहेगा। उन्होंने यहां विश्व कप कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आप इतिहास पर नियंत्रण नहीं रख सकते, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।

उन्होंने कहा कि आप बस कोशिश कर सकते हैं। यदि आप उस दिन अच्छा खेल सकें तो अच्छा है लेकिन विरोधी टीम बेहतर है तो कोई बात नहीं। डु प्लेसिस ने कहा कि पिछली बार के टूर्नामेंटों की तुलना में इस बार टीम युवा है और कई नए चेहरे हैं।

उन्होंने कहा कि इस विश्व कप का निर्णय गेंदबाज करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पास कैगिसो रबाडा जैसा गेंदबाज है जिसने आईपीएल में 25 विकेट चटकाए। डु प्लेसिस ने कहा कि मेरा मानना है कि गेंदबाज यह विश्व कप जीतेंगे। बल्लेबाज मददगार पिचों पर रन बनाएंगे और आखिर में गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम ही जीतेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख