Hanuman Chalisa

केकेआर ने दिनेश कार्तिक को कप्तान नियुक्त किया

Webdunia
रविवार, 4 मार्च 2018 (14:36 IST)
मुंबई। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि रॉबिन उथप्पा इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में उपकप्तान होंगे। यह घोषणा स्टार स्पोर्ट्स स्टूडियो में 'नाइट क्लब शो' में की गई।
 
इस मौके पर केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर के साथ कार्तिक भी मौजूद थे। कार्तिक ने कहा कि वे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की टीम की अगुवाई को तैयार हैं।
 
उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है, जो आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है और मैं इस नई चुनौती के लिए तैयार हूं। टीम के लिए भी मैं उत्साहित हूं जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख