Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए चांदीमल की श्रीलंकाई टीम में 6 महीने बाद वापसी

Advertiesment
Dinesh Chandimal
कोलंबो। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल को टीम में शामिल किया है, जो 6 महीने बाद वापसी करेंगे।
 
चांदीमल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं गए जिसमें श्रीलंका को 0-2 से पराजय झेलनी पड़ी। पहला टेस्ट गाले में बुधवार से शुरू होगा। न्यूजीलैंड टीम दौरे पर 3 टी-20 मैच भी खेलेगी।
 
श्रीलंका टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, लाहिरू तिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, अकिला धनंजया, लसिथ एम्बुलडेनिया, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमारा, ओशादा फर्नांडो, लक्षण संदाकन, विश्वा फर्नांडो। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैच में बारिश के खलल से विराट कोहली चिंतित, घायल हो सकते हैं खिलाड़ी