Hanuman Chalisa

श्रीलंका के करुणारत्ने फिट घोषित, दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी कर अर्द्धशतक पूरा किया

Webdunia
रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (13:13 IST)
कैनबरा। श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां बल्लेबाजी की और इस बीच अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
 
 
यह अनुभवी सलामी बल्लेबाज शनिवार को जब 46 रनों पर खेल रहा था तब पैट कमिन्स की उठती हुई गेंद उनकी गर्दन के पास लगी थी। वे लगभग 10 मिनट तक मैदान पर लेटे रहे और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया था।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को कहा कि श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें खेलने के लिए अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा है कि यह मस्तिष्काघात का मामला नहीं है। इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट ने सुबह ट्वीट करके कहा था कि करुणारत्ने को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, क्योंकि जांच से पता चला है कि सभी परिणाम सामान्य हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख