Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कभी लंबे बालों के लिए थे मशहूर, मार्शल आर्ट्स फाइटर बनने के लिए धोनी ने मुंडाया सर (फोटो)

हमें फॉलो करें कभी लंबे बालों के लिए थे मशहूर, मार्शल आर्ट्स फाइटर बनने के लिए धोनी ने मुंडाया सर (फोटो)
, शनिवार, 13 मार्च 2021 (21:31 IST)
साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला शतक जड़कर महेंद्र सिंह धोनी तो मशहूर हुए ही थे उसके साथ मशहूर हुई थी उनकी हेयर स्टाइल। वह दौर ही अलग था लंबे बालों का ऐसा फैशन चला था कि हर कोई अपने बाल या तो धोनी जैसे रखना चाहता था या फिर अभिनेता जॉन अब्राहम जैसे। दोनों की हेयर स्टाइल में थोड़ा सा ही फर्क था।
 
उस दौर में लड़कियां महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी तो थी ही उनकी हेयर स्टाइल पर भी फिदा थी। याद होगा अगले साल पाकिस्तान में परवेज मुशर्फ ने धोनी को बाल ना काटने की सलाह दी थी। कुल मिलाकर धोनी और उनके बाल एक दूसरे के पूरक ब गए थे।
 
वक्त का फेर देखिए जो व्यक्ति अपने बालों के लिए मशहूर हुआ करता था उसके आज बाल ही नहीं है। ट्विटर पर एक मशहूर स्पोर्ट्स चैनल ने यह फोटो अपलोड किया है। कैप्शन में लिखा है - हम महेंद्र सिंह धोनी के इस अवतार को देखकर आशचर्यचकित हो उठे हैं। यह तस्वीर तो जल्द वायरल हो जाएगी। आपका इस पर क्या ख्याल है। 
बस ट्विटर हैंडल का यह पूछना ही था कि लोगों द्वारा अपने अपने सुझाव आने शुरु हो गए। वैसे इस फोटो के नीचे यह लिखा था कि यह सेट अप मार्शल आर्टे्स ट्रैनिंग कैंप का है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी अब मार्शल आर्ट्स सीखने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वैसे पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता यह तस्वीर किसी विज्ञापन की भी हो सकती है। 

 
विश्वकप 2019 सेमीफाइनल में जब महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हुए उसके बाद से क्रिकेट से ज्यादा अन्य कारणों से सुर्खियों में रहे हैं। विश्वकप के बाद वह भारतीय थल सेना से जुड़ गए और कश्मीर में अपनी सेवाएं दी। पिछले साल 15 अगस्त को संन्यास लेकर उन्होंने अपने फैंस को चौंका दिया। हाल ही में धोनी ने खेती में भी सफलता के परचम लहराया है। गौ प्रेम और सेवा के कारण उन्हें पूर्वी भारत का सर्वश्रेष्ठ गौ पालक चुना गया। कभी देश सेवा तो कभी गौ सेवा, यही कारण है कि क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग कम होने का नाम नहीं ले रही।
 
आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। धोनी का प्रदर्शन बल्ले से भले ही खास न हो लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर जरा भी असर नहीं पड़ा है।बुधवार को राजस्थान में जालौर जिले के सांचौर उपखंड में एक स्कूल का लोकार्पण करने आये भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कार्यक्रम में प्रशंसकाें के बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टी-20 में नंबर 1 बनने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे सीरीज के सभी 4 मैच