विराट की कप्तानी को खतरा, रोहित शर्मा को टी-20 में कप्तान बनाने की मांग ने जोर पकड़ा

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (23:11 IST)
नई दिल्ली। अपनी कप्तानी के 8 साल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बार भी आईपीएल (IPL) खिताब दिलाने में विफल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से सीधी चुनौती मिल रही है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बना दिया है। विराट की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और यह मांग जोर पकड़ने लगी है कि टी-20 कप्तानी रोहित को सौंपी जानी चाहिए।
 
फिलहाल विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय कप्तान हैं जबकि रोहित सीमित ओवरों के उपकप्तान हैं। हालांकि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे में रोहित वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे लेकिन वह 4 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। 
ALSO READ: बड़ी खबर, भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं जाएंगे रोहित शर्मा
बेंगलुरु टीम इस बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची थी लेकिन एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से हारकर बाहर हो गई थी। मुंबई ने पहले क्वालीफायर और फिर फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। रोहित ने फाइनल में 68 रनों की मैच विजयी पारी खेली थी।
 
विराट को उनकी आईपीएल टीम की कप्तानी से हटाने की मांग कर चुके पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अब कहा है कि यदि रोहित भारत के कप्तान नहीं बनते तो यह भारत का नुकसान है रोहित का नहीं। गंभीर ने कहा कि रोहित ने 8 साल में 5 आईपीएल खिताब जीत लिए हैं और वह आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं। 
ALSO READ: रोहित शर्मा का वादा, 2021 में वानखेड़े में आईपीएल में चैम्पियन की हैट्रिक पूरी करेंगे
उन्होंने कहा, यह शर्मनाक होगा कि यदि इसके बाद भी उन्हें सफ़ेद बॉल क्रिकेट में भारत का कप्तान नहीं बनाया जाता। रोहित इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। अपनी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स को दो बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले गंभीर ने कहा कि रोहित इन फॉर्मेट में विराट से बेहतर कप्तान हैं। टीम प्रबंधन को कप्तानी को बांट देना चाहिए, यह बुरा विचार नहीं है।
 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का भी कहना है कि टी-20 की कप्तानी रोहित को देने से विराट का बोझ कम होगा। वॉन ने कहा कि यह बेहतर होगा कि भारत की टी-20 टीम का कप्तान रोहित को बनाया जाए। कप्तानी बांटने से विराट को वनडे और टेस्ट की कप्तानी संभालने में ज्यादा आसानी होगी।
ALSO READ: IPL की 'सरपंच' बनी मुंबई इंडियंस को मिली 20 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि
इस बीच क्रिकेट जगत के लोगों ने 5वी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने पर मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान रोहित को बधाई दी है। मुंबई के पूर्व खिलाड़ी और मेंटर रह चुके क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा, 'मुंबई इंडियंस- वेल डन।' मंगलवार को मुंबई इंडियंस के ट्‍विटर अकाउंट पर सचिन ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे अपने घर में मैच देख रहे हैं और मुंबई की जीत पर उछल पड़े।
 
पूर्व क्रिकेटर एवं कमेंटेटर इयान बिशप ने कहा, '5वीं बार खिताब जीतने पर मुंबई इंडियंस को बधाई। दिल्ली कैपिटल्स ने भी बहुत अच्छा खेला। हर साल एक कदम बढ़ते रहें। आपका समय भी जल्द आएगा। इस वर्ष के टूर्नामेंट को संभव बनाने के लिए सभी प्रशंसकों, खिलाड़ियों और अन्य लोगों को धन्यवाद।'
ALSO READ: IPL Final : मुंबई इंडियंस 5वीं बार IPL चैम्पियन, दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'इस सीजन में मुंबई इंडियंस की सफलता में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का बहुत योगदान रहा।' मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्ष भोगले ने कहा, 'मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में जो कर दिखाया है वह शायद ही किसी टीम ने किया हो। यह बहुत मजबूत टीम है।'
 
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी सिर को ऊंचा रखें। निश्चित तौर पर आप भविष्य की टीम हैं।'भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने ट्वीट कर कहा, 'रोहित शर्मा के महान नेतृत्व में आईपीएल 2020 जीतने के लिए मुंबई इंडियंस को बहुत-बहुत बधाई। फाइनल तक पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More