dharma sangrah
✕

अभिनेत्री से मारपीट मामले में शेन वार्न को क्लीनचिट

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (17:49 IST)
लंदन। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न ने लंदन नाइट क्लब में वयस्क एंटरटेनमेंट अभिनेत्री से मारपीट के आरोपों में क्लीनचिट मिलने के बाद कहा कि वे मारपीट का आरोपी बनाए जाने से स्तब्ध थे। पुलिस ने बताया कि 48 साल के दिग्गज स्पिनर वार्न से पूछताछ की गई लेकिन बाद में बिना कोई आरोप लगाए उन्हें छोड़ दिया गया।
 
वार्न ने बयान में कहा कि सोमवार को मीडिया में आ रहीं इन खबरों को पढ़कर मैं स्तब्ध था जिसमें मारपीट के झूठे आरोप लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया और अब उनके पास सीसीटीवी देखने और गवाहों से बात करने का मौका होगा। 
 
वार्न ने कहा कि पुलिस ने मुझसे पुष्टि की है कि मुझे आरोपों से मुक्त किया गया है और आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह मामला अब खत्म हो गया। इससे पहले अभिनेत्री और मॉडल वालेरी फोक्स ने शनिवार तड़के आंख में चोट की तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें लिखा था, आपको अपने ऊपर गर्व है? महिला को मारा? घृणित आदमी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख