Publish Date: Thu, 29 Nov 2018 (00:14 IST)
Updated Date: Thu, 29 Nov 2018 (00:23 IST)
मेलबोर्न। पूर्व क्रिकेटर अर्ल एडिंग्स को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का नया अध्यक्ष बनाया गया है डेविड पीवर के इस्तीफे के बाद खाली पड़े पद को संभालेंगे।
सीए में उपाध्यक्ष एडिंग्स को पीवर की जगह दी गई है, जिन्होंने लांगस्टाफ समीक्षा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऑस्ट्रेलिया में ग्रेड क्रिकेट खेल चुके एडिंग्स को वर्ष 2008 में सीए का निदेशक बनाया गया था।
एडिंग्स को हाल ही में सीए का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था और वह अगले वर्ष की सालाना आम बैठक तक इस पद पर बने रहेंगे। सीए बोर्ड में जैकी हे, जॉन हर्नांडेन एएम, मिशेल ट्रेडेनिक, माइकल कास्प्रोविज़, पॉल ग्रीन और डा. लाचलान हेंडरसन निदेशक के पदक पर होंगे।
webdunia
Publish Date: Thu, 29 Nov 2018 (00:14 IST)
Updated Date: Thu, 29 Nov 2018 (00:23 IST)