Cheteshwar Pujara ने भी पत्नी पूजा पर भरोसा करके कटवाए बाल

Webdunia
मंगलवार, 19 मई 2020 (18:41 IST)
लॉकडाउन की वजह से पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से खेल गतिविधियां बंद हैं और क्रिकेट सैलिब्रिटी घरों में कैद होकर रह गए हैं। फिटनेस के लिए वे अपने-अपने तरीके से वर्कआउट करने में जुटे हैं। इन सैलिब्रिटिज की सबसे बड़ी समस्या बड़े होते बालों की है।
 
भारतीय टीम के विराट कोहली ने इसकी शुरुआत करके खुद ही पत्नी अनुष्का से कहकर बाल कटवाए थे और दूसरे क्रिकेटरों को भी चैलेंज दिया था। अब चेतेश्वर पुजारा को भी अपने बाल कटवाने के लिए पत्नी पूजा की हेल्प लेनी पड़ी।
 
32 बरस के पुजारा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी 27 वर्षीया पत्नी बाल काट रही है। उन्होंने लिखा कि अपनी पत्नी पर भरोसा करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। यह तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है।
पुजारा लिखते हैं, 'अगर आप 99 रन पर हों तब आप अपने साथी खिलाड़ी पर ज्यादा भरोसा करेंगे या अपनी पत्नी पर जो आपके बाल काट रही है। क्या लगता है किसके लिए ज्यादा हिम्मत चाहिए।'
 
2013 में चेतेश्वर पुजारा ने राजकोट (गुजरात) की रहने वाली पूजा से शादी की थी। पूजा ने रिटेल मैनेजमेंट में एमबीए किया है। इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जो 2 साल की हो गई है। 
आमतौर पर क्रिकेट की व्यस्तता के कारण स्टार खिलाड़ी परिवार को समय नहीं दे पाते हैं लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। ऐसे में यह पहला मौका है कि जब स्टार क्रिकेटर इतना अधिक वक्त परिवार के साथ गुजार रहे हैं।
 
पिछले दिनों पुजारा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि हर किसी को अब यह पता हो गया होगा कि साल भर हम चाहे जो भी काम करें, उसकी तुलना में हमारे लिए परिवार के साथ जीवन अधिक महत्वपूर्ण है।

कभी कभी हमारे पास अपने परिवार और दोस्तों के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है। व्यक्तिगत रूप से मैं इसे पहले से ही जानता था, क्योंकि मैंने इस पर ध्यान लगाया है। मैं हर दिन प्रार्थना करता हूं।
 
टेस्ट क्रिकेट में विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज माने जाने वाले चेतेश्वर ने 77 टेस्ट मैचों की 128 पारियों में 5840 रन बनाए हैं, जिसमें 18 शतक, 3 दोहरे शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 5 वनडे में 51 और 30 आईपीएल मैचों में 390 रन बनाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More