Govardhan puja
✕

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा

Webdunia
सोमवार, 8 मई 2017 (12:20 IST)
इंग्लैंड में अगले माह से आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में ही होगी। गौतम गंभीर और सुरेश रैना को टीम में जगह नहीं मिल पाई, जबकि मनीष पांडेँ शिखर धवन और युवराज सिंह टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 
 
रविचंद्र अश्विन और मोहम्मद शमी को भी टीम में स्थान दिया गया है। रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदानर जाधव हार्दिक पंड्‍या और अजिक्य रहाणे भी टीम में शामिल हैं। फिट हो चुके रोहित शर्मा की इंग्लैंड में अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्राफी के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में वापसी की। 
 
टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), महेन्द्रसिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, केदार जाधव, आर. अश्विन, अजिंक्य रहाणे, युवराजसिंह, रवीन्द्र जड़ेजा, हार्दिक पांड्‍या, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी एवं जसप्रीत बुमराह। 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख