dipawali

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाथन लियोन ने जताया विश्‍वास, ब्रिस्बेन ही करेगा चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी...

Advertiesment
Nathan Lyon
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने सोमवार को कहा कि उन्हें शत-प्रतिशत विश्वास है कि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी ब्रिस्बेन ही करेगा। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन का दौरा नहीं करना चाहती है।

चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा लेकिन लियोन ने कहा कि उनकी टीम अभी सात जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे मैच पर ध्यान दे रही है। लियोन ने कहा, हमारी ब्रिस्बेन जाने और पूर्व कार्यक्रम के अनुसार खेलने की योजना है।

हमने ऐसा कुछ नहीं सुना है इसलिए हम आज सिडनी का दौरा करेंगे और उम्मीद कि वहां अच्छा परिणाम हासिल करके सीधे ब्रिस्बेन में खेलने के लिए जाएंगे।ऑ स्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन में अच्छा रिकॉर्ड रहा है, जबकि भारत ने अब तक गाबा में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।

लियोन ने कहा, सभी जानते हैं कि हमें गाबा में खेलना कितना पसंद है और हम जानते हैं कि वहां का रिकॉर्ड हमारे अनुकूल है। इसलिए गाबा में खेलने की पूरी योजना है। यह पक्का है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय खिलाड़ी ब्रिस्बेन में फिर से पृथकवास पर रहने की संभावना से खुश नहीं है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर वे पहले ही 14 दिन पृथकवास पर रह चुके हैं।

लियोन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हम प्लान बी या गाबा में नहीं खेलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मेरा शत प्रतिशत विश्वास है कि हम वहां खेलने के लिए जाएंगे और हम गाबा में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बात से वाकिफ हैं कि दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी लगभग छह महीनों से जैव सुरक्षित वातावरण में हैं लेकिन उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में इसे ‘छोटा सा बलिदान’ करार दिया।

उन्होंने कहा, जहां तक पृथकवास पर रहने की बात है तो मैं जानता हूं कि दोनों टीमों के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगभग पिछले छह महीनों से जैव सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं लेकिन मेरी नजर में यह बहुत छोटा सा बलिदान है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BCCI ने चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन से हटाने का अनुरोध नहीं किया : निक हॉकले