Hanuman Chalisa

46 साल के ब्रैड हॉग नहीं लेंगे संन्यास

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (18:54 IST)
नई दिल्ली। ब्रैड हॉग फरवरी में 47 साल के हो जागे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस चाइनामैन गेंदबाज का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा का ख्याल भी उनके दिमाग में नहीं आया है।
 
हॉग को ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और वापसी की उम्मीद लगी हुई है। वह इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला में कमेंटरी कर रहे हैं और अगर उनके बाएं घुटने की सर्जरी नहीं हुई होती तो वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक और वापसी की तैयारियों में जुटे होते।
 
उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी उम्र के बारे में चिंतित नहीं हूं। मैं अब भी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कभी अपने संन्यास की घोषणा करूंगा क्योंकि देश के लिए खेलना सम्मान की बात है और अगर मैं अच्छा कर रहा हूं तो मैं कभी भी इससे इनकार नहीं करूंगा।’ 
 
टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता ने कई क्रिकेटरों का करियर बढ़ा दिया है। हॉग भारत के आशीष नेहरा (38 साल) के साथ इसका उदाहरण हैं। नेहरा को सात अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।
 
हॉग ने जब ऑस्ट्रेलिया के लिए 2014 में अंतिम मैच खेला था, तब वह 44 वर्ष के थे और उन्हें अब भी लगता है कि वह उच्च स्तर के क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। वह बिग बैश लीग में नियमित तौर पर खेलते हैं और पिछले साल तो वह आईपीएल में भी खेले थे। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख