Hanuman Chalisa

बेन स्टोक्स शादी के बंधन में बंधे

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (22:49 IST)
लंदन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शनिवार को अपनी प्रेमिका क्लारे रैटक्लिफ से शादी के बंधन में बंध गए, इस मौके पर टेस्ट कप्तान जो रूट, पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड भी शामिल थे।
 
हालांकि स्टोक्स के एशेज सीरीज में खेलने पर संदेह बना हुआ है क्योंकि उन्हें पिछले महीने नाइ टक्लब में हुई लड़ाई के बाद उन्हें चोट पहुंचाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। स्टोक्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह क्रिकेटर पिछले महीने ब्रिस्टल में हुई घटना का स्पष्टीकरण देगा जिसके कारण उनका एशेज सीरीज के लिए टीम में स्थान भी जा सकता है।
 
स्टोक्स इंग्लैंड की टीम के बाकी सदस्यों के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे क्योंकि वे इंतजार करेंगे कि उनके खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए जाएंगे या नहीं, लेकिन उन्हें 23 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से अभी बाहर नहीं किया गया है। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख